विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि स्तनपान के जरिए कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है और इसलिए कोविड-19 पीड़ित महिलाएं भी शिशु को अपना दूध पिला सकती हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने कोविड-19 पर नियमित प्रेसवार्ता के दौरान कहा “कोविड-19 से संक्रमित या संक्रमण का संदेह होने पर भी शिशु को अपना दूध पिलाने के लिए माँ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। जब तक माँ बहुत ज्यादा बीमार नहीं है बच्चे को उससे अलग नहीं किया जाना चाहिये।”
संगठन में मातृ, शिशु, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य के निदेशक डॉ. अंशु बनर्जी ने कहा कि स्तनपान के जरिये कोरोना संक्रमण का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा “माँ के दूध में हमें अब तक जिंदा वायरस नहीं मिला है। माँ के दूध में कोविड-19 वायरस के आरएनए के अंश मिले हैं, लेकिन जिंदा वायरस नहीं मिला है। इसलिए माँ से बच्चे को कोरोना संक्रमण होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं है।”
डॉ. तेद्रोस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने स्तनपान के दौरान माँ से शिशु को कोविड-19 होने के जोखिम का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया है। हम जानते हैं कि बच्चों में कोविड-19 का खतरा कम होता है जबकि कुछ ऐसी अन्य बीमारियों का खतरा अधिक होता है जिन्हें स्तनपान के जरिए रोका जा सकता है। मौजूदा प्रमाणों के आधार पर डब्ल्यूएचओ की सलाह है कि स्तनपान से कोविड-19 होने के खतरे की तुलना में इसके फायदे कहीं अधिक हैं।
डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 संक्रमित माँ द्वारा स्तनपान के बारे दिशा-निर्देश भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि स्तनपान से पहले माँ को मास्क लगाना चाहिये, शिशु को छूने से पहले और बाद में अपने हाथ धोने चाहिये तथा नियमित रूप से आसपास की सतहों को साफ और संक्रमण मुक्त करना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...