जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने शनिवार को आतंकवादियों पर डबल अटैक किया। भारतीय सुरक्षाबलों ने कुलगाम और अनंतनाग में आतंकियों को घेर रखा है। सुरक्षाबलों ने इन दोनों ही जगह दो-दो आंतकियों को मार गिराया है। कुलगाम जिले में अभी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो अज्ञात आंतकियों को मौत के घाट उतार दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के निपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके को घेर लिया और वहां तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और इसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान के अलावा यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ दूसरा ऑपरेशन अनंतनाग जिले के लल्लन में खुफिया इनपुट मिलने के बाद शुरू किया। यहां भी दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस ने इलाके को खाली करवा लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
वहीं जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सड़क अभियान वाले दल ने आज सुबह श्रीनगर-बांदीपोरा रोड पर एक आईईडी का पता लगाने के बाद तुरंत रोड को बंद कर दिया और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया। बीडीएस ने बड़ी ही सावधानी के साथ बिना किसी नुकसान के इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। सूत्रों के मुताबिक यदि समय पर इस आईईडी को निष्क्रिय नहीं किया जाता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
इस साल ढेर किये जा चुके हैं 101 आतंकी
बता दें हाल ही में अधिकारियों ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर में इस साल सुरक्षा बल 101 आतंकवादियों को ढेर कर चुके हैं और दक्षिण कश्मीर में 125 और आतंकियों को मार गिराने पर केन्द्रित कर रहे हैं, जिनमें 25 विदेशी शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 12, 2026 /
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...