असम हिंसा मामला: अधमरे शख्स के ऊपर कूदा फोटोग्राफर गिरफ्तार, वीडियो वायरल

गुवाहाटी। असम हिंसा को लेकर कुछ सामाजिक संगठनों ने आज 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। वहीं, मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। राजनैतिक दलों ने हाईकोर्ट के रियाटर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग की है। असम के दरांग इलाकों में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के बाद खौफनाक वीडियो सामने आया है। अधमरा व्यक्ति के साथ पुलिस और कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता भी दिख रही है। पुलिस फायरिंग में मारे गए शख्स पर कैमरामैन कूद रहा है और पत्थर से मार रहा है। वहीं, पुलिस के जवान भी उस पर लाठी बरसा रहे हैं। ग्रामीणों पर अवैध कब्जा करने और पुलिस पर पत्थरबाजी करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर पुलिस और कैमरामैन की बेरहमी वाला वीडियो सामने आ रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, असम सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।  दरअसल, पिछले दिनों पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। वहीं, नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अधमरी हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। उस पर एक फोटोग्राफर बेरहमी से कूद रहा है और उसे मार रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स पुलिस फायरिंग में घायल हो गया उसके बाद भी फोटोग्राफर उसके ऊपर कूद रहा है और ईंट से उसपर हमला कर रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस के कुछ जवान भी उसपर लाठियां बरसा रहे हैं और हवाई फायर कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों पर अवैध कब्जे का आरोप
दरअसल, असम पुलिस द्वारा दरांग के एक इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान चलाया गया है। पिछले चार दिनों से चल रहे अभियान में अब तक 800 परिवारों को यहां से हटाया जा चुका है। गुरुवार को हुई झड़प में 2 नागरिक की मौत हो गई जबकि पुलिस के 9 जवान घायल हुए। पुलिस ने ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और फायरिंग का सहारा लिया। सरकार की ओर से दावा किया गया कि यहां लोग अवैध अतिक्रमण करके रह रहे थे। इनमें से ज्यादातर पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...