Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित एल.एल.बी. विद्यार्थियों के स्वागत के लिए "फर्स्ट स्टेप - 2021" का ऑनलाईन आयोजन संपन्न - Ekhabri.com

कलिंगा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित एल.एल.बी. विद्यार्थियों के स्वागत के लिए “फर्स्ट स्टेप – 2021” का ऑनलाईन आयोजन संपन्न



नया रायपुर कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले एल.एल.बी. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “फर्स्ट स्टेप 2021” का ऑनलाईन आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, सुविधाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, नृत्य एवं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का प्रारंभ
“फर्स्ट स्टेप 2021” के ऑनलाईन आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ आर श्रीधर, महानिर्देशक डॉ. बैजू जॉन, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आशा अभईकर, अकादमिक कार्यों के अधिष्ठाता श्री राहुल मिश्रा, विधि विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह ठाकुर और मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट एवं दिल्ली हाई कोर्ट की प्रख्यात अधिवक्ता सुगंधा जैन की उपस्थिति में कपिल केलकर एवं श्रेया द्विवेदी के कुशल संचालन में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा डी. वसायी का एकल नृत्य की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी।इसके पश्चात विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने नए विद्यार्थियों को स्वागत भाषण के माध्यम से कहा कि विश्वविद्यालय ने बहुत कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी पहचान दर्ज की है तथा विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय नये विद्यार्थियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर श्रीधर ने कहा आज नवीनतम ज्ञान प्राप्त करने का समय है। समय तेजी से बदल रहा है और हमें अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार अपने को तैयार करना है। उन्होंने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा सके।

कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिर्देशक डॉ. बैजू जॉन ने कहा कि पूर्ण समर्पण निष्ठा और सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते है। हम आपको विश्वस्तरीय अनुभवी प्राध्यापकों की टीम, सर्वोत्कृष्ट अधोसंरचना और संसाधनों के साथ शोध
आधारित गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विधि विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष शोभा सिंह ठाकुर ने वर्तमान समय में विधि विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि- “ज्ञान, बुद्धि एवं अनुभव का सही समन्वय ही शिक्षा है। आज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, अनसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है और विद्वान प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में उन्हें सर्वोत्तम ज्ञान देने पर जोर देता है।

इंडक्शन कार्यक्रम “फर्स्ट स्टेप 2021” के मुख्य अतिथि सुगंधा जैन ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयीन जीवन प्रारंभ करने की बधाई दी और कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते है। आप सभी को उत्कृष्ठ शिक्षा को आत्मसात करके भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करना है।

स्वागत समारोह के अगले चरण में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक ओमप्रकाश देवांगन ने पावर प्वाइट के मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से नए विद्यार्थियों को कलिंगा विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ यहाँ के प्रशासनिक और अकादमिक अधिकारियों का परिचय दिया एवं विश्वविद्यालय के मिशन, विजन और रोडमैप के बारे में विस्तार से बतलाया। इस कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों में बांटा गया था। जिसमें संबंधित विभाग के प्राध्यापकों का परिचय अकादमिक कार्यों के अधिष्ठाता राहुल मिश्रा का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए ऑनलाईन ज्ञान पहेली प्रतियोगिता प्रेरणादायक वीडियो की प्रस्तुति अंजली स्वामी ने किया। कलिंगा के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो, रीतिक और उनके साथियों के द्वारा समूह नृत्य, विदेशी छात्रों और छत्तीसगढ़ी मनमोहक नृत्य कार्यक्रम की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के बीच में विश्वविद्यालय समन्वयक उर्षिता बरनवाल के सत्र से नए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल केलकर एवं श्रेया द्विवेदी ने किया, जिनका सहयोग ओमप्रकाश देवांगन और तोषण तारक ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा और अतिथियों के लिए आभार प्रदर्शन सहायक प्रध्यापक एवं सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. हिन्डोले घोष ने किया।

उक्त स्वागत समारोह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, उपस्थित थें ।

Read Also  राज्य अलंकरण सम्मान की लिस्ट जारी
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *