Google Analytics Meta Pixel जशपुर में दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म केस के बाद कलेक्टर महादेव कावरे को हटाया - Ekhabri.com

जशपुर में दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म केस के बाद कलेक्टर महादेव कावरे को हटाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरकारी दिव्यांग ट्रेनिंग सेंटर में एक दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म और 5 अन्य से छेड़छाड़ के मामले में राज्य सरकार एक्शन मोड में है। भूपेश बघेल सरकार ने जशपुर के कलेक्टर को बदल दिया है। बीजापुर जिले के कलेक्टर रितेश अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि जशपुर केलक्टर महादेव कांवरे को मंत्रालय बुलाया गया है। सोमवार की शाम को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 5 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की गई। बताया जा रहा है कि जशपुर की घटना के बाद सीएम की नाराजगी के चलते तबादले किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी तबदालों की सूची में जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में शिफ्ट करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है। बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर, अपर कलेक्टर रायगढ़ राजेंद्र कुमार कटरा को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोरबा कुंदन कुमार को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है। जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर इंदरजीत सिंह चंद्रवाल को उपसचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग नियुक्त किया गया है।
जशपुर की घटना के बाद बीजेपी ने खोला मोर्चा
बता दें कि बीते 22 सितंबर को जशपुर के दिव्यांग छात्रावास में एक लड़की के साथ वहीं के चौकिदार द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यहीं चौकिदार और केयरटेकर द्वारा मिलकर 5 अन्य दिव्यांग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगा है। इस घटना के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठाए हैं। बीजेपी सांसद गोमती साय समेत अन्य ने अधिकारियों पर कार्रवाई न होने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है. हालांकि मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोप लगाए जा रहे हैं। छेड़छाड़ की शिकायत पहले ही अधिकारियों से की गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...