रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीति का कोल्डवॉर अलग ही स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिनों से बेमेतरा प्रवास पर हैं। वहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमिपूजन हुआ, लेकिन प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं दिखे। इस पर आज स्थानीय पत्रकारों ने सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री ने कहा, जब मुख्यमंत्री यहां है तो प्रभारी मंत्री को कोई पूछता है क्या? महात्मा गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को बेमेतरा में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ था। मुख्यमंत्री इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को सम्मेलन का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे और आशीष छाबड़ा को विशिष्ट अतिथियों में शामिल किया गया। इस समारोह में प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव और दुर्ग विधायक विजय बघेल शामिल नहीं हुए। इसमें मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री बेमेतरा में ही रुके। विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से बात की। आज पत्रकारों से चर्चा में प्रभारी मंत्री की गैर मौजूदगी पर सवाल हुए तो उन्होंने कहा, जब मुख्यमंत्री यहां है तो प्रभारी मंत्री को कोई पूछता है क्या, क्या बात करते हैं? मुख्यमंत्री ने आज भी स्थानीय अस्पताल में कई मशीनों की शुरूआत की।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज का वादा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, राज्य बनने के 17-18 सालों में केवल 7 सरकारी मेडिकल कॉलेज ही थे। उनकी सरकार के ढाई सालों में कोरबा, महासमुंद, कांकेर में तीन और दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण के बाद चार मेडिकल कॉलेज बन गए हैं। लक्ष्य था कि हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज हो जाए। जांजगीर-चांपा छोड़कर सभी लोकसभा क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। अब प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य है।
गोबर से बिजली उत्पादन परियोजना भी शुरू की
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले के राखी गौठान, दुर्ग जिले के सिकोला तथा रायपुर जिले के बनचरौदा में गोबर से बिजली उत्पादन परियोजना शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन से जितना लाभ महिला समूहों को हो रहा है, बिजली उत्पादन शुरू होने से उन्हें दोगुना लाभ मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, एक समय था जब विद्युत उत्पादन का काम सरकार और बड़े उद्योगपति ही किया करते थे। अब हमारे गांव के टेटकू, बैशाखू, सुखमती, सुकवारा भी बिजली बनाएंगे और बेचेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...