Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष- "बस्तर दशहरा और लोक रस्मों की कड़ी"(सीरीज 5), पिरतीफारा की रस्म में देशी तकनीक का अब भी लिया जाता है सहारा - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष- “बस्तर दशहरा और लोक रस्मों की कड़ी”(सीरीज 5), पिरतीफारा की रस्म में देशी तकनीक का अब भी लिया जाता है सहारा

रायपुर, पूनम ऋतु सेन। बस्तर दशहरा विश्व में मनाया जाने वाला सबसे लंबा त्यौहार है जो 75 दिनों तक चलता रहता है। यह त्यौहार रावण वध के प्रसंग से परे दंतेश्वरी माता को समर्पित छत्तीसगढ़ अंचल का लोकप्रिय पर्व है, जिसमें अंचल के समस्त जन एकजुट होकर एक-एक रस्म की अदायगी पूर्ण भक्तिभाव से सम्पन्न करते हैं।

इन्हीं लोक रस्मों के सीरीज के आज 5वें भाग में हम पिरती फारा के रस्म के बारे में जानेंगे। नारफोड़नी और जतरवाही के बाद यह रस्म भी रथ निर्माण के लिए लकड़ी पूजा और उसके आधार निर्माण से संबंधित है।

क्या है पिरतीफारा की रस्म

पिरतीफारा की रस्म में पहले निर्माणाधीन रथ के सामने बकरे की बलि दी जाती हैं। रथ निर्माण में लगे कारीगर आरा मिल से फारा लाकर करीब 25-30 फीट लंबे वजनी फारों को बड़ी सावधानी से ऊपर चढ़ाते हैं। इस कार्य के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए फारा चढ़ाने के पहले रथ की पूजा-अर्चना की जाती है।


क्या है रस्म की पूरी प्रकिया

बस्तर दशहरा रथ निर्माण में लगे झारउमरगांव और बेड़ाउमरगांव के करीगरों द्वारा फूल रथ बनाने के दौरान मगरमुंही पूजा किया जाता है। मगरमुही लकड़ी का नाम है जिसे रथ के ऊपरी हिस्से में चढ़ाया जाता है। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस दौरान रथ कारीगर रथ के चेसिस को एक्सल पर रखकर इसके पहले पहिए में एक्सल लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।



मगरमुंही लकड़ी के इस नाम का आधार

एक्सेल लगाने के बाद रथ के सामने और पिछले हिस्से में करंजी के जंगलों से सियाड़ी की छाल से तैयार किया गया रस्सा बांधा जाता है। कारीगरों के अनुसार इस लकड़ी के दोनों छोर का आकार मगर के खुले मुंह के जैसा होता है। मगर अपने सामने आने वाले लोगों को मौत के घाट उतार देता है। जिसके चलते इस लकड़ी का नाम मगरमुंही रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी परंपरा रही है कि बस्तर दशहरे में होने वाली रथ परिक्रमा के दौरान कोई भी व्यक्ति रथ के सामने नहीं आता है।

देसी तकनीक आज भी है बरकरार

मगरमुंही पूजा के बाद इस 30 फीट लंबे भारी-भरकम मगरमुंही को एक्सल पर चढ़ाने का कार्य किया जाता है इसके लिए सभी कारीगर एक साथ मेहनत और परंपरागत तकनीक का सहारा लेते हैं। इन लकड़ियों के नीचे छोटे गोल आकार(रिंग आकार) की लकड़ियां लगाई जाती हैं जो रथ को रोलिंग कराने का कार्य करती हैं।

फारा चढ़ाने के बाद कारीगर इस पर स्तंभ खड़ा कर रथ की एक मंजिल तैयार करते हैं। इसके बाद उस पर साल की लकड़ी के फारे बिछाकर आधार तैयार करते हैं। इस पर ही छत्र के साथ मां दंतेश्वरी के प्रमुख पुजारी परिक्रमा के दौरान बैठते हैं।

Read Also  Ekhabri विशेष: आज करें मां चंद्रघंटा की आराधना, प्रेतबाधा से हैं परेशान - भय बाधा होगी दूर



क्या हुआ इस वर्ष के पिरतीफारा रस्म में

इस वर्ष भी बस्तर दशहरा के सभी रस्म सही विधि से सम्पन्न किये जा रहे हैं, इस वर्ष भी 3 अक्टूबर 2021 को मगरमुंही पूजा विधान को रथ कारीगरों ने दलपति की मौजूदगी में पूरा किया। साथ ही कारीगरों ने फूल, सिंदूर, नारियल, काला बकरा, 7 मोंगरी मछली और अंडे की बलि दी और मगरमुंही लकड़ी को ऊपर चढ़ाने की परंपरागत प्रथा को आज भी जारी रखा गया।


इस रस्म को जानने के बाद “Ekhabri विशेष -बस्तर दशहरा और लोक रस्मों की कड़ी” के अगले सीरीज में इसी से संबंधित आगामी अन्य पारंपरिक रस्मों को विस्तार से जानेंगे। ऐसे ही छत्तीसगढ़ से जुड़े रोचक तथ्यों को जानने के लिए Ekhabri.com से जुड़े रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *