Google Analytics Meta Pixel कोरोना की पहली दवा मिलने का दावा, डेक्सामेथासोन से ठीक हो रहे हैं कोविड-19 के मरीज - Ekhabri.com

कोरोना की पहली दवा मिलने का दावा, डेक्सामेथासोन से ठीक हो रहे हैं कोविड-19 के मरीज

oronavirus Vaccine: कोरोना वायरस महामारी की क्या कोई दवा सामने आ गई है? ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डेक्सामेथासोन बड़ी कामयाबी है. सस्ती और आसानी से मिलने वाली दवा कोरोना वायरस के भारी जोखिम वाले मरीजों की जान बचा सकती है. डेक्सामेथासोन दुनिया में जारी परीक्षण का सबसे बड़ा हिस्सा है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नतीजे में कहा गया है कि जो लोग वेंटिलेटर पर थे, दवा के इस्तेमाल से मौत का खतरा एक तिहाई कम हो गया.

 

वेंटिलेटर मरीजों के लिए है एक आस

 

शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्रिटेन में महामारी की शुरुआत में दवा का इस्तेमाल किया जाता तो करीब 5 हजार लोगों की जान बचाई जा सकती थी. गरीब मुल्कों में बड़ी संख्या के कोविड-19 मरीजों को भी इससे बड़ा फायदा पहुंच सकता था. इसके नतीजे से पता चला है कि भारी जोखिम वाले मरीजों में इसने बेहतरीन काम किया है. मगर ये उन लोगों के लिए मुफीद है जो वेंटिलेटर पर या भारी जोखिम में है और जिनको सांस लेने में दिक्कत के चलते ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी.

 

अस्पताल में बिना भर्ती हुए 20 में से 19 मरीज ठीक हुए- दावा

 

नतीजे में खुलासा हुआ कि कोरोना संक्रमण के साथ अस्पताल में बिना भर्ती हुए 20 में से 19 मरीज ठीक हो गए. हालांकि अस्पताल में दाखिल होनेवाले मरीज भी ठीक हुए हैं मगर उन्हें ऑक्सीजन या अन्य उपकरणों की जरूरत पड़ी. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम के परीक्षण में अस्पताल में भर्ती 2 हजार मरीजों को दवा दी गई जबकि अस्पताल से बाहर के 4 हजार मरीजों पर दवा का इस्तेमाल किया गया. परीक्षण में पता चला कि जो मरीज वेंटिलेटर पर थे उनमें मौत का खतरा घटकर 40 फीसद से 28 फीसद हो गया. जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत थी उनमें मौत का खतरा 25 से घटकर 20 फीसद हो गया.

Read Also  अकाली-कांग्रेसी जलालाबाद में भिड़े, शिअद प्रधान सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, फायरिंग की

 

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, “वैज्ञानिक उपलब्धता पर जश्न मनाने का उचित मौका है. हमने दवा की सप्लाई सुनिश्चित कराने के लिए कदम उठाए हैं.” प्रोफेसर पीटर होर्बी ने कहा, “अबतक सिर्फ यही दवा है जिसने मृत्यु दर कम किया है. ये बहुत  उत्साहजनक नतीजे हैं.” एक अन्य शोधकर्ता प्रोफेसर लैंडरी दवा के परीक्षण से इतने ज्यादा प्रभावित हैं कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिना देर किए दवा दी जाने की वकालत की है. साथ ही उनकी ये भी चेतावनी है कि लोगों को बाहर जाकर घर के लिए दवा नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये दवा कोरोना वायरस के हल्के लक्षण वाले मरीजों को मदद करनेवाली नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन चेताती हैं, “डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल उन लोगों पर नहीं किया जाना चाहिए जो गंभीर रूप से बीमार नहीं हैं. अनुचित तरीके से दवा का सेवन संक्रमण की स्थिति को और बिगाड़ सकता है. इसका इस्तेमाल अस्पताल में और डॉक्टरों की सलाह पर ही होना चाहिए.”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *