Google Analytics Meta Pixel In Details: जानिए- पूर्वी लद्दाख की उस गलवान घाटी को जहां भारत के 20 जवान शहीद हो गए - Ekhabri.com

In Details: जानिए- पूर्वी लद्दाख की उस गलवान घाटी को जहां भारत के 20 जवान शहीद हो गए

नई दिल्ली: लद्दाख के पास स्थित गलवान घाटी विवादित क्षेत्र अक्साई चीन में है. वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC अक्साई चीन को भारत से अलग करती है. अक्साई चीन को विवादित क्षेत्र इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस पर भारत और चीन दोनों ही अपना दावा करते हैं. ये घाटी चीन के दक्षिणी शिनजियांग और भारत के लद्दाख़ तक फैली है. गलवान नदी के पास होने के कारण इस इलाके को गलवान घाटी कहा जाता है.

 

गलवान घाटी में हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद

 

पिछले तई दिनों से गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ था. 16 जून को अचानक खबर आई कि यहां भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें भारत के एक कर्नल समेत तीन जवान शहीद हो गए. वहीं चीन के भी कुछ सैनिकों के हताहत होने की खबर थी. इसके बाद 16 जून को रात के वक्त सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं. वैसे चीन के भी 43 सैनिकों के मारे जाने की खबर है.

 

भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है गलवान घाटी?

 

JNU के पूर्व प्रोफेसर और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार एसडी मुनि बताते हैं कि गलवान घाटी भारत के लिए सामरिक रूप से काफी अहम है. क्योंकि ये पाकिस्तान, चीन और लद्दाख की सीमा के साथ जुड़ा हुआ है.
उन्होंने आगे कहा कि 1962 की जंग के दौरान भी गलवान घाटी जंग का प्रमुख केंद्र रहा था.

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल से सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय ने की मुलाकात

 

गलवान घाटी को अपने नियंत्रण में करना चाहता है चीन

 

ऐसा माना जा रहा है कि चीन अब पूरी गलवान घाटी को अपने नियंत्रण में करना चाहता है. चीन का मानना है कि अगर भारत यहां निर्माण कर लेता है तो रणनीतिक तौर परर गलवान घाटी में अपनी मज़बूत स्थिति बना लेगा. हालांकि, अब भी भारत सरकार का कहना है कि गलवान घाटी समेत पूरे लद्दाख में निर्माण कार्य जारी रहेगा.

 

गलवान नदी के इस क्षेत्र में चीन को तिरंगा दिखाने के लिए भारत ने कुछ चौकियों का निर्माण किया था. हालांकि, 2016 में खबर आई कि चीन ने भी गलवान घाटी के मध्य बिंदु तक पक्की सड़क बना ली है. इसके साथ ही उसने गलवान घाटी के आस-पास के क्षेत्र में कई चौकियों का निर्माण भी कर लिया. बता दें कि यहां से कुछ दूरी पर चीन का एक बड़ा बेस भी है. 1962 की जंग के बाद से चीन इस इलाके में निष्क्रिय रहा था, लेकिन पिछले चार से पांच सालों में चीन एक बार फिर गलवान घाटी में सक्रिय हो गया है.

 

चीन ने भारत पर लगाया था तनाव का आरोप

 

पिछले कई दिनों से गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही थीं. हालांकि, चीन ने इस तनाव की वजह भारत को बताया था. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में कहा गया, “भारत ने इस इलाके में रक्षा संबंधी कई गैर-कानूनी निर्माण किए हैं. इसकी वजह से ही चीन को वहां अपने सैनिक तैनात करने पड़े थे. चीन ने भारत पर आरोप लगाया था कि कोरोना से मुद्दा भटकाने के लिए उसने गलवान घाटी में तनाव पैदा किया.”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *