oronavirus Vaccine: कोरोना वायरस महामारी की क्या कोई दवा सामने आ गई है? ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डेक्सामेथासोन बड़ी कामयाबी है. सस्ती और आसानी से मिलने वाली दवा कोरोना वायरस के भारी जोखिम वाले मरीजों की जान बचा सकती है. डेक्सामेथासोन दुनिया में जारी परीक्षण का सबसे बड़ा हिस्सा है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नतीजे में कहा गया है कि जो लोग वेंटिलेटर पर थे, दवा के इस्तेमाल से मौत का खतरा एक तिहाई कम हो गया.
वेंटिलेटर मरीजों के लिए है एक आस
शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्रिटेन में महामारी की शुरुआत में दवा का इस्तेमाल किया जाता तो करीब 5 हजार लोगों की जान बचाई जा सकती थी. गरीब मुल्कों में बड़ी संख्या के कोविड-19 मरीजों को भी इससे बड़ा फायदा पहुंच सकता था. इसके नतीजे से पता चला है कि भारी जोखिम वाले मरीजों में इसने बेहतरीन काम किया है. मगर ये उन लोगों के लिए मुफीद है जो वेंटिलेटर पर या भारी जोखिम में है और जिनको सांस लेने में दिक्कत के चलते ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी.
अस्पताल में बिना भर्ती हुए 20 में से 19 मरीज ठीक हुए- दावा
नतीजे में खुलासा हुआ कि कोरोना संक्रमण के साथ अस्पताल में बिना भर्ती हुए 20 में से 19 मरीज ठीक हो गए. हालांकि अस्पताल में दाखिल होनेवाले मरीज भी ठीक हुए हैं मगर उन्हें ऑक्सीजन या अन्य उपकरणों की जरूरत पड़ी. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम के परीक्षण में अस्पताल में भर्ती 2 हजार मरीजों को दवा दी गई जबकि अस्पताल से बाहर के 4 हजार मरीजों पर दवा का इस्तेमाल किया गया. परीक्षण में पता चला कि जो मरीज वेंटिलेटर पर थे उनमें मौत का खतरा घटकर 40 फीसद से 28 फीसद हो गया. जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत थी उनमें मौत का खतरा 25 से घटकर 20 फीसद हो गया.
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, “वैज्ञानिक उपलब्धता पर जश्न मनाने का उचित मौका है. हमने दवा की सप्लाई सुनिश्चित कराने के लिए कदम उठाए हैं.” प्रोफेसर पीटर होर्बी ने कहा, “अबतक सिर्फ यही दवा है जिसने मृत्यु दर कम किया है. ये बहुत उत्साहजनक नतीजे हैं.” एक अन्य शोधकर्ता प्रोफेसर लैंडरी दवा के परीक्षण से इतने ज्यादा प्रभावित हैं कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिना देर किए दवा दी जाने की वकालत की है. साथ ही उनकी ये भी चेतावनी है कि लोगों को बाहर जाकर घर के लिए दवा नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये दवा कोरोना वायरस के हल्के लक्षण वाले मरीजों को मदद करनेवाली नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन चेताती हैं, “डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल उन लोगों पर नहीं किया जाना चाहिए जो गंभीर रूप से बीमार नहीं हैं. अनुचित तरीके से दवा का सेवन संक्रमण की स्थिति को और बिगाड़ सकता है. इसका इस्तेमाल अस्पताल में और डॉक्टरों की सलाह पर ही होना चाहिए.”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...