Google Analytics Meta Pixel कोविड-19 से मृतकों के आश्रितों को 70.52 करोड़ रुपए आबंटित - Ekhabri.com

कोविड-19 से मृतकों के आश्रितों को 70.52 करोड़ रुपए आबंटित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य-आपदा निधि से 70 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि आबंटित की है। राजस्व विभाग की सचिव एवं राहत आयुक्त रीता शांडिल्य ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देशानुसार अनुदान सहायता का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
रायपुर जिले के लिए 16 करोड़
राजस्व एवं आपदा प्रबंधक विभाग द्वारा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए की गई आबंटित राशि में रायपुर जिले के लिए 16 करोड़ 48 लाख रुपए, धमतरी के लिए 2 करोड़ 86 लाख रुपए, गरियाबंद के लिए एक करोड़ दो लाख रुपए, महासमुंद के लिए एक करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपए तथा बलौदाबाजार जिले के लिए दो करोड़ 47 लाख रुपए आबंटित किये गये हैं।
दुर्ग जिले के लिए 9 करोड़ 43 लाख
इसी प्रकार से दुर्ग जिले के लिए 9 करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपए, राजनांदगांव के लिए दो करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपए, बालोद के लिए दो करोड़ 8 लाख रुपए, बेमेतरा के लिए एक करोड़ 24 लाख रुपए तथा कबीरधाम जिले के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए आबंटित किए गए हैं। बिलासपुर के लिए 6 करोड़ 33 लाख 50 हजार रुपए, रायगढ़ के लिए 5 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपए, कोरबा के लिए 3 करोड़ 4 लाख रुपए, जांजगीर-चांपा के लिए 4 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए मुंगेली के लिए 87 लाख 50 हजार रुपए तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए 76 लाख 50 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं।
सरगुजा जिले के लिए एक करोड़ 28 लाख
सरगुजा जिले के लिए एक करोड़ 28 लाख 50 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं। कोरिया जिले के लिए 92 लाख 50 हजार रूपए, सूरजपुर के लिए एक करोड़ 17 लाख 50 हजार रुपए, बलरामपुर के लिए 62 लाख रुपए तथा जशपुर जिले के लिए एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपए आबंटित किये गए हैं। इसी प्रकार बस्तर जिले के लिए 98 लाख 50 हजार रुपए, कोंडागांव के लिए 52 लाख रुपए, दंतेवाड़ा के लिए 12 लाख 50 हजार रुपए, सुकमा के लिए 10 लाख 50 हजार रुपए, कांकेर के लिए एक करोड़ 17 लाख रुपए, नारायणपुर के लिए 7 लाख 50 हजार रुपए तथा बीजापुर जिले के लिए 29 लाख रुपए आबंटित किये गए हैं।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...