Google Analytics Meta Pixel पैरालिंपिक खिलाड़ी दीक्षा को जान से मारने धमकी,संघ के अध्यक्ष-सचिव पर केस - Ekhabri.com

पैरालिंपिक खिलाड़ी दीक्षा को जान से मारने धमकी,संघ के अध्यक्ष-सचिव पर केस

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पैरालिंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी की राष्ट्रीय खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्हें धमकी किसी और ने नहीं बल्कि पैरालिंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष और सचिव ने ही दी है। खिलाड़ी ने दोनों पर घर में घुसकर धमकाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने बताया कि सचिव और अध्यक्ष के खिलाफ उन्होंने खेल विभाग में शिकायत की थी। इसकी वजह से उन्होंने उसे धमकी दी है। महिला खिलाड़ी ने दोनों के खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया है। दरअसल, सरकंडा के चिंगराजपारा निवासी दीक्षा तिवारी व्हीलचेयर तलवारबाजी की सीनियर खिलाड़ी हैं। अपने बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार प्राप्त किया है। इस बीच राज्य शासन ने शहीद राजीव पाण्डेय खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए विजेता खिलाड़ियों के नाम मंगाए, लेकिन जिला खेल संघ ने उनका नाम नहीं भेजा। इसकी जानकारी जब दीक्षा तिवारी को लगी तो उन्होंने इस मामले की शिकायत रायपुर में खेल विभाग के अधिकारियों से कर दी। वहीं इस बात का पता जब 10 अक्टूबर को पैरालिंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष डीआर साहू को लगा तो वे अपनी पत्नी जया साहू के साथ दीक्षा के घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी दीक्षा को धमकी देते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही खेल संघ को बदनाम करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।  संघ के सचिव दीपक साहू भी दीक्षा के घर पहुंच गए। दीपक के साथ उनका साथी खिलाड़ी भी मौजूद था। दीपक ने भी दीक्षा को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करने लगे। दीपक ने दीक्षा को अपने साथ स्टेडियम चलने को भी कहा। फिर जब दीक्षा के परिचित घर पहुंचे तो दीपक और उनका साथी खिलाड़ी घर से चला गया। इसी बात से परेशान होकर दीक्षा ने मंगलवार को पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाना में दर्ज कराई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...