Google Analytics Meta Pixel जल संसाधन विभाग के पूर्व एसडीओ नेताम से होगी 66 लाख रुपए की रिकवरी , कागजो में बनाई नहर - Ekhabri.com

जल संसाधन विभाग के पूर्व एसडीओ नेताम से होगी 66 लाख रुपए की रिकवरी , कागजो में बनाई नहर

कवर्धा । जल संसाधन विभाग कवर्धा के पूर्व एसडीओ आरआर नेताम से 66 लाख रुपए की रिकवरी की जाएगी। यह रिकवरी 3 अलग- अलग प्रकरणों में बरती गई अनियमिता के मामले में दोषी पाए जाने पर किया जाना है। शासन को धोखे में रख तारो जलाशय नहर बनाए बिना ही राशि का गबन कर लिया था। मामले में 55 लाख रुपए की रिकवरी होनी है। 23 जून को इस नहर लाइनिंग कार्य में अनियमिता बरतने का खुलासा हुआ था। बताया था कि गबन के लिए जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने कागजों में 1.8 किमी लंबी नहर बना दी थी, जबकि मौके पर 3त्न भी काम नहीं हुआ था। विभागीय जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। दोषी पाए गए जल संसाधन विभाग के पूर्व एसडीओ आरआर नेताम से नहर घोटाला मामले में 55 लाख रुपए की रिकवरी निकाली गई है। अब जल संसाधन विभाग रायपुर के प्रमुख अभियंता से रिकवरी के आदेश मिलने का इंतजार है।
बिना निर्माण के राशि आहरण
बोड़ला जनपद के ग्राम पंचायत तारो में जलाशय स्थित है, जिसे सिंग बांधा के नाम से भी जानते हैं। तारो जलाशय में 1.8 किमी (1800 मीटर) लंबी नहर लाइनिंग बनाने के लिए वर्ष 2015- 16 में दो बार में क्रमश: 47.39 लाख और 41.34 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। मनरेगा के जरिए यह काम करना था। लेकिन जल संसाधन विभाग के कवर्धा के पूर्व एसडीओ श्री नेताम ने फर्जीवाड़ा किया। 1.8 किमी लंबी नहर की जगह लगभग 48 मीटर यानी कुल स्वीकृति का सिर्फ 3 फीसदी काम कराया। फिर काम पूरा होना बताकर राशि गबन कर लिया। मास्टररोल में भी मजदूरों की फर्जी हाजिरी भरी गई।
अन्य मामलों में भी दोषी पाए गए नेताम
तारो जलाशय में नहर घोटाले का पर्दाफाश होने पर अन्य प्रकरणों की जांच हुई। जांच में दो अन्य मामलों में पूर्व एसडीओ नेताम के खिलाफ फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। पंडरिया और छिरपानी सब डिवीजन अंतर्गत मनरेगा कार्य के नाम पर मटेरियल कंपोनेंट का फर्जी भुगतान सामने आया है। मटेरियल के नाम पर कवर्धा व पंडरिया के दो फर्मों को 9.80 लाख रुपए ऑनलाइन पेमेंट किया गया। फिर पूर्व एसडीओ ने फार्मों से उक्त रकम खुद रख लिए। संबंधित फर्म के बयान से इसका पता चला। वहीं एक अन्य मामले में प्रशासकीय स्वीकृति से ज्यादा खर्च के मामले में 1.53 लाख रुपए की रिकवरी निकाली गई है।
प्रमुख अभियंता के आदेश का इंतजार- ईई
जल संसाधन विभाग के ईई दिनेश भगौरिया ने बताया कि प्रशासकीय स्वीकृति से ज्यादा खर्च मामले में 1.53 लाख रुपए रिकवरी के लिए नोटिस भेजा है। तारो जलाशय के नहर घोटाला व मटेरियल कंपोनेंट मामले में 64 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी के लिए प्रमुख अभियंता रायपुर के आदेश का इंतजार है।
नहरों की हुई सफाई, खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी
सिंचाई के लिए बनी नहरों की मरम्मत और सफाई को लेकर जल संसाधन विभाग उदासीनता बरत रहा है। स्थिति यह है कि नहरों में गाद जमी है। पत्थर व झाडिय़ों की वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण नहर के जरिए खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। सुतियापाट बांध की मुख्य नहर में ही बड़े- बड़े पत्थर पड़े हुए हैं। कुछ जगहों पर नहर के साइड गार्ड टूट गए हैं, जिसकी मरम्मत कराने की जरूरत है। सरोदा बांध के नहर की स्थिति और बुरी है। तारो जलाशय से लालपुर कला माइनर का कांक्रीटीकरण नहीं हो पाया है। कच्ची नहर में बड़ी- बड़ी झाडिय़ां उग आई है। जल संसाधन विभाग के ईई दिनेश भगौरिया का कहना है कि मनरेगा के जरिए नहरों की सफाई व मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कुछे जगहों पर अभी भी काम चल रहा है। सुतियापाट बांध के नहर में सफाई का काम जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...