Google Analytics Meta Pixel अंबिकापुर में 3 दिन में 7 नवजातों की मौत:अचानक दिल्ली दौरा छोड़कर लौटे सिंहदेव - Ekhabri.com

अंबिकापुर में 3 दिन में 7 नवजातों की मौत:अचानक दिल्ली दौरा छोड़कर लौटे सिंहदेव

सीएम ने मंत्री डहरिया को भेजा मेडिकल कॉलेज
रायपुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 3 दिनों में 7 नवजातों की मौत से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक टीएस सिंहदेव दिल्ली का दौरा अधूरा छोड़कर अंबिकापुर वापस लौट आए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभारी मंत्री शिव डहरिया को अंबिकापुर भेजा है। यहां शनिवार को 5 नवजातों की मौत हुई थी और आज 2 नवजातों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव देर शाम अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए। यहां उन्होंने एसएनसीयू की व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड प्रभारी और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर मौत की वजह जानने की कोशिश की। सिंहदेव ने बिलासपुर और रायपुर से स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों को अंबिकापुर पहुंचने का निर्देश दिया था। सिंहदेव अभी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों, स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम और स्थानीय अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे। इस दौरान मौत के कारणों की भी जांच होगी।
परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार सुबह 5 नवजातों की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इन बच्चों को स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।
सभी प्री मैच्योर थे: डॉक्टर
एसएनसीयू की प्रभारी डॉ. सुमन सुधा तिर्की ने बताया, शनिवार को एसएनसीयू 5 नवजातों की मौत हुई थी। सभी प्री मैच्योर थे यानी गर्भ का समय पूरा होने से पहले उनका जन्म हुआ था। इसकी वजह से उनके अंग पूर्ण विकसित नहीं थे। 5 में से 2 नवजातों का वजन एक किलो से भी कम था। बाकी तीन भी दो किलो से कम वजन वाले ही थे। इनमें से चार को दूसरे अस्पतालों से रेफर कर यहां भेजा गया था। उनकी स्थिति पहले से ही काफी खराब थी। उन्होंने बताया, 17 अक्टूबर को भी सामान्य वार्ड में दो नवजातों की मौत अलग-अलग वजहों से हुई है।
मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री को भेजा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस मामले में सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर रवाना हो गए हैं। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर, मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक की आपात बैठक बुलाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...