Google Analytics Meta Pixel स्वर्गीय मनोज मण्डावी क्षेत्रवासियों के दिलों में हमेशा राज करेंगे: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

स्वर्गीय मनोज मण्डावी क्षेत्रवासियों के दिलों में हमेशा राज करेंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  कांकेर जिले के चारामा में आयोजित कार्यक्रम में 50 करोड़ 62 लाख रूपये के 166 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मण्डावी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताये पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी जब मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए, तब से हमारा साथ रहा, उनसे अंतिम बार इस महीने के 07 तारीख को ग्राम नाथिया नवागांव में स्थापित लघु धान्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन उत्पाद इकाई के लोकार्पण अवसर पर मुलाकात हुई थी। इस कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री मनोज मंडावी को बस्तर एवं आदिवासियों के संबंध में गहरी समझ थी। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की आय में वृद्धि पर ध्यान देते थे। अपनी बात को वे पूरी दृढ़ता के साथ रखते थे तथा अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम भानबेड़ा के कार्यक्रम में डोंगरकट्टा गांव के किसानों की समस्या बताई गई थी, इस गांव के 150 से अधिक किसानों का राजस्व रिकार्ड जप्त हुआ था, जिसे वापस नहीं किया गया था, जिसके कारण ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा था। समस्या की जानकारी मिलते ही उसके निराकरण के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया, वर्तमान में डोंगरकट्टा गांव का राजस्व रिकार्ड वापस हो चुका है, इससे ग्रामीण बहुत खुश हैं और उन्होंने दिवाली एक साथ मनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी की कमी की भरपाई नहीं हो सकती, वे हमेशा हमारी स्मृति में जीवित रहेंगे। भानुप्रतापपुर क्षेत्रवासियों के दिलों में वे हमेशा राज करेंगे, उनके योगदान को कोई मिटा नहीं सकता। वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे, उनका असमय जाना उनके परिवार सहित हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करें। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, उन्होंने जो सपना देखा था, उन कार्यों का आज मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। श्री महंत ने कहा कि व्यक्ति के जाने के बाद उनके काम एवं योगदान को याद किया जाता है। स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों कार्य किये तथा समाज व गरीबों की सेवा की। ईश्वर उनकी आत्मा को दिव्यज्योति में स्थान दें तथा उनके परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करें। कार्यक्रम को महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी और राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री पी.एल. पुनिया ने भी संबोधित किया तथा स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को याद किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...