Google Analytics Meta Pixel सहकारिता मंत्री ने किया माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ - Ekhabri.com

सहकारिता मंत्री ने किया माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

गन्ना उत्पादक कृषकों को मिलेगी बोनस राशि: डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
कारखाने में इथेनॉल प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत

रायपुर-सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने  प्रदेश के  सुरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम केरता स्थित मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में विधिवत पूजा-पाठ कर गन्ना पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ किया।  मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस अवसर पर किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों के हित में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को लाभान्वित करने बोनस राशि देना स्वीकृत किया है। यहां के गन्ना उत्पादक किसानों को भी बोनस राशि मिलेगी। इससे कारखाने में अच्छा गन्ना आएगा, पेराई होगी, शक्कर बनेगा और इसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए वैकल्पिक कृषि को अपनाने की आवश्यकता है। शक्कर कारखाना में गन्ना की आपूर्ति के लिए किसान बड़ी संख्या में अपने खेत में इसका उत्पाद कर लाभ उठा सकते हैं।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि कारखाना स्थापना से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों के जीवन स्तर में सुधार आया है। पेराई सत्र एवं मरम्मत कार्य के दौरान प्रति दिवस आस-पास के गांवों के लगभग 300-400 मजदूरों, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कारखाने में 20 केएलपीडी ईथेनॉल प्लांट स्थापना के लिए पुणे की बसंत दादा शर्करा संस्थान से डीपीआर तैयार कराया जा चुका है। राज्य शासन से इसका प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है, जिससे संस्था को अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने कहा कि कारखाने में 6 मेगावाट टरबाइन स्थापित है, जिसमें से 3.5 से 4 मेगावाट का पेराई सीजन के दौरान विद्युत का उपयोग किया जाता है। शेष 2 से 2.5 मेगावाट विद्युत विक्रय के लिए आवश्यक एग्जिट इन्फ्रास्ट्रक्चर के अंतर्गत स्विचयार्ड, सिंक्रोनाइजेशन पैनल का निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।  नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कारखाने में 20 हजार मीट्रिक टन का नवीन स्थायी शक्कर गोदाम निर्माण एवं 5 हजार मीट्रिक टन मोलासिस टैंक निर्माण किया जा रहा है। शक्कर गोदाम का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत और मोलासिस टैंक निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष का पेराई सीजन सभी के सहयोग से अनवरत एवं बहुत अच्छे से संपादित हो। उन्होंने सभी गन्ना उत्पादक किसानों एवं कारखाने से संबद्ध समस्त इंजीनियर तथा कर्मचारी साथियों को शुभकामनाएं दी।        गन्ना पेराई सत्र 2022-23 में जिला सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर के 16 विकाखखण्डों से गन्ना रकबा 10,958.782 हेक्टेयर से 17,240 पंजीकृत कृषकों को 4 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गन्ने का समर्थन मूल्य रिकवरी 9.50 प्रतिशत पर निर्धारित 282. 125 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान किया जाएगा। साथ ही रिकवरी 9.5 प्रतिशत से अधिक होने पर 1 प्रतिशत पर 3 .05 प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कहा कि गन्ना पेराई प्रारंभ होने से तीनों जिले सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर के किसानों को लाभ मिलेगा। मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के अध्यक्ष श्री विद्यासागर सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र दुबे ने किसानों को सही समय पर गन्ना विक्रय करने कहा जिससे किसानों के गन्ने की समय पर खरीदी की जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...