Google Analytics Meta Pixel राशनकार्डधारियों को पीडीएस दुकानों से मिल रहा है राशन: मंत्री भगत - Ekhabri.com

राशनकार्डधारियों को पीडीएस दुकानों से मिल रहा है राशन: मंत्री भगत

सभी शासकीय राशन दुकानों का स्टाक मिलान कर जानकारी देने के निर्देश   माह नवम्बर में सामान्य आबंटन के साथ ही पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के राशन का हो रहा वितरण, प्रदेश में 63.24 लाख गरीब परिवारों को मिल रहा निःशुल्क चावल, राज्य मेें 13,415 शासकीय उचित मूल्य दुकानें संचालित,  खाद्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से की चर्चा

रायपुर-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  अमरजीत भगत ने सरगुजा कुटीर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में बिना किसी व्यवधान के समस्त राशनकार्डधारियों को उनकी पात्रता के अनुसार उचित मूल्य दुकानों से राशन का वितरण किया जा रहा है। राशन वितरण की व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी राशन दुकानों का स्टाक मिलान कर इसकी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिला स्तरीय अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य मंत्री श्री भगत ने बताया माह नवम्बर में भी राशन कार्डधारियों को निर्बाध रूप से राशन वितरण जारी है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत भी माह अक्टूबर और नवम्बर का चावल हितग्राहियों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि उनके संज्ञान में माह नवम्बर में राशन वितरण संबंधी कुछ शिकायतें मिली थी, जिसका निराकरण कर लिया गया है। मंत्री श्री भगत कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन आबंटन एवं वितरण संबंधी स्टाक मिलान की जानकारी 14 नवम्बर तक मांगी गई है। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में अन्त्योदय तथा प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारियों को निःशुल्क चावल दिया जा रहा है। इसके संबंध में व्यापक प्रचार के भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री श्री भगत ने बताया कि आज की स्थिति में प्रदेश में 13,415 उचित मूल्य दुकानें संचालित है। जिला खाद्य कार्यालय द्वारा 9,612 उचित मूल्य दुकानों का माह सितंबर 2022 हेतु अंतिम स्टॉक की डेटा एन्ट्री की गई है तथा कुछ जिलों द्वारा इस कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय चाहा गया है। माह सितंबर 2022 के सभी उचित मूल्य दुकानों के अंतिम स्टॉक की जानकारी दर्ज न होने के परिणामस्वरूप माह नवंबर 2022 के लिए सभी उचित मूल्य दुकानों में भण्डारित की जाने वाली राशन सामग्री की अंतिम डिलीवरी मात्रा का निर्धारण नहीं हो सका है। यह कार्यवाही नियत समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए समस्त जिलों को पृथक से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। किन्तु वर्तमान माह में प्रदेश के समस्त हितग्राही परिवारों को पात्रतानुसार राशन सामग्री के वितरण में कोई समस्या न हो, इसके लिए नवंबर माह के खाद्यान्न के भण्डारण के निर्देश और अनुमति दी जा चुकी है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में शेष स्टॉक मात्रा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यतानुसार आवंटन से कम मात्रा के खाद्यान्न भण्डारण किये जाने संबंधी प्रावधान खाद्य अधिकारी मॉड्यूल में उपलब्ध है। खाद्य अधिकारी दुकानों में बचत स्टॉक के आधार पर जरूरत के मुताबिक भण्डारण कराएंगे।
खाद्य मंत्री श्री भगत ने बताया कि प्रदेश के 63.24 लाख गरीब राशनकार्डधारी परिवार हैं, जिन्हें निःशुल्क चावल का प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारियों को राशन वितरण का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश में माह नवम्बर में राशन कार्डधारी अंत्योदय, प्राथमिकता वाले परिवारों तथा सामान्य परिवारों को राशन वितरण किया जा रहा है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह अक्टूबर और नवम्बर का चावल भी दिया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...