Google Analytics Meta Pixel बिजली से जगमग हुए सुदूर वनांचल के पांच गांव - Ekhabri.com

बिजली से जगमग हुए सुदूर वनांचल के पांच गांव

653 परिवारों के घरों में फैला उजियारा
रायपुर-छत्तीसगढ़ सरकार अनवरत प्रयास के चलते अंततः सुकमा जिले के सुदूर वनांचल के नक्सल प्रभावित चार गांव बिजली की रौशनी से जगमग हो उठे हैं। इन पांच गांवों में रहने वाले 653 परिवारों के घर रौशन हो उठे हैं। यह पांच गांव सिलगेर, कोलईगुड़ा, कमारगुड़ा, नागलगुण्डा, और करीगुण्डम है, जो अब तक विद्युत सुविधा से वंचित था। इन गांवों में बिजली पहुंचने से ग्रामीण बेहद खुश है। उनका वर्षाें का सपना पूरा हो गया है। यह यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप राज्य के सुदूर वनांचल के गांवों और घरों में बिजली पहुंचाने का काम बीते चार वर्षाें से प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की बिजली बिल हाफ योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना, मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना से विद्युत अधोसंरचना को नया आधार मिलने के साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट से राहत मिली है।गौरतलब है कि सुकमा जिले का कोलईगुड़ा, कमारगुड़ा, नागलगुण्डा, और करीगुण्डम गांव नक्सल प्रभावित रहा है, एक समय था, जब इन गांवों में पहुंचना मुश्किल था, जिसके कारण गांव और गांवों के लोग शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभ से भी वंचित थे।  छत्तीसगढ़ सरकार की विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति के चलते पूरे बस्तर अंचल में बदलाव की बयार बहने लगी है। वहां के वातावरण और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है। विकास एवं निर्माण कार्याें में शासकीय मिशनरी के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी बढ़ी है, जिसके चलते बस्तर का हर इलाका तेजी से विकास की मुख्य धारा से जुड़कर तरक्की की राह चल पड़ा है। कार्यपालन अभियंता, सीएसपीडीसीएल सुकमा ने बताया कि मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत कोलईगुड़ा के 82 परिवारों, करीगुण्डम के 160, कमारगुड़ा के 120, नागलगुण्डा के 81 तथा सिलगेर के 210 घरों में विद्युत लाईन कनेक्शन किया गया है जिससे ग्रामीणों में उत्साह है। इन गांवों में पूर्व में नक्सल अवरोध के कारण विद्युत व्यवस्था किया जाना संभव हो नहीं पा रहा था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ग्रामीणों की सहभागिता से इन गांवों मंें विद्युत सुविधा पहुंचाना संभव हुआ है।द्योग मंत्री  कवासी लखमा के प्रयासों से सुकमा के साथ-साथ बस्तर अंचल के सभी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की पहुंच संभव हुई है। स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सड़कविहीन क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है। इससे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आमलोगों तक पहुंचाने में आसानी होने लगी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

‘मैं अयोध्या हूं’ नाटक ने मोहा मन, भक्ति गीतों से गूंजा राज्योत्सव

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में कला, संस्कृति, भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां नाट्य प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति और गौरवशाली...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...