सभी गौठानों में पैरादान करने किसानों से किया आह्वान
राजनांदगांव – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के विभिन्न विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कृषकों एवं आम जनता को पराली जलाने से पर्यावरण में होने वाले दुष्प्रभाव के बारें में जानकारी दी। उन्होंने कृषकों से अपील करते हुए का कि किसान गौठानों में पशुओं के चारे के लिए पैरा को जलाने के बजाय पैरा का दान करें। जिससे धरती की उपजाऊ क्षमता को बचाया जा सकेगा। साथ ही पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने गौठानों में वृहद पैमाने पर पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं ग्राम सचिवों को कहा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा व पंजाब राज्य में पराली जलाने से उत्पन्न जहरीली गैस से वहां के स्थानीय नागरिकों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम घुमका के कृषक नोहेन्द्र सिन्हा एवं नवीन लुनिया ने घुमका राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम घुमका के लोहेन्द्र सिन्हा, नवीन लुनीया, डोंगरगढ़ विकासखंड के बेलगांव के भुपेन्द्र लिलहारे, ग्राम कोलिहापुरी के जगदेव राम वर्मा, छुरिया विकासखंड के ग्राम बोईरडीह से पुर्णिमा पाल, चन्दूलाल साहू, मनसुख राम साहू, भग्गू राम गोड़, ग्राम होलेकसा से तुलाराम साहू एवं ग्राम कल्लूटोला से मानसिंग यादव को दो- दो ट्राली पैरादान करने के लिए साल भेंट कर सम्मानित किया।
कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में पराली जलाने की प्रथा को तोडऩे के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे ने बताया गया कि पराली जलाने से गैसों से श्वास लेने की समस्या, आंखों में जलन व गले की समस्या प्रमुख है। साथ ही मृदा में कार्बनिक पदार्थ की क्षति, जमीन में पाये जाने वाले लाभकारी सूक्ष्म जीवाणुओं का सफाया तथा मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की समस्या के रोकथाम के लिए जिले के हार्वेस्टर मालिकों की बैठक आयोजित कर हार्वेस्टर से कटाई करने वाले कृषकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिया गया है। जिससे हार्वेस्टर की कटाई के बाद पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके तथा धान के टूठ को वेस्टडिकंपोजर के माध्यम से गलाकर खेतों में जैविक खाद बनाने के लिए प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...