रायपुर, 18 अगस्त 2025।केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने की। इस मौके पर बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील जैन, एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उपस्थित जनों ने कोल इंडिया का कॉर्पोरेट गीत गाया और सत्यनिष्ठा की शपथ ली।
मुख्य अतिथि पी. दयानन्द ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और राज्य शासन दोनों ही विकास के पूरक हैं। पारदर्शिता और सतर्कता से ही कार्यसंस्कृति मजबूत होगी और जनता का विश्वास बढ़ेगा।
सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि टीम एसईसीएल का हर सदस्य नियमों और नीतियों के दायरे में रहकर ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करे। उन्होंने राज्य शासन का आभार व्यक्त किया और बताया कि मेगा प्रोजेक्ट्स में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी इसी सहयोग का परिणाम है।
मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने जानकारी दी कि इस वर्ष सतर्कता अभियान की थीम “सतर्कता : हमारी साझा ज़िम्मेदारी” तय की गई है। अभियान के तहत लंबित शिकायतों का निपटान, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण, संपत्तियों का प्रभावी प्रबंधन और डिजिटल पहलों को बढ़ावा देने जैसे बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा।
एसईसीएल ने सतर्कता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इनमें कोयले की गुणवत्ता जांच के लिए थर्ड पार्टी टेस्टिंग, CCTV निगरानी, SOP आधारित बिल प्रोसेसिंग, SAP ट्रैकिंग, डिजिटल टैगिंग और जटायु डैशबोर्ड, डिजीकोल व इंटेग्रेटेड कमांड सेंटर जैसे आधुनिक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...