Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा, 1.23 लाख करोड़ के प्रस्ताव मिले,नई औद्योगिक नीति से निवेशकों को आकर्षण, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे  - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा, 1.23 लाख करोड़ के प्रस्ताव मिले,नई औद्योगिक नीति से निवेशकों को आकर्षण, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे 

रायपुर, 01 मार्च 2025 // छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए सरकार ने न्यूनतम प्रशासन और अधिकतम प्रोत्साहन की नीति अपनाई है। इसके चलते अब तक राज्य में 1.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में आयोजित ‘इंडस्ट्री डायलॉग’ कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विजन 2047 के तहत राज्य को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।  

 

रैंप योजना का शुभारंभ, निवेशकों को आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को बढ़ावा देने के लिए रैंप योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना के तहत 12 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। साथ ही, 16 निवेशकों को ‘इनविटेशन टू इन्वेस्ट’ पत्र वितरित किए गए, जिससे प्रदेश में 11,733 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 9,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

 

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेशकों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत किया जा रहा है। अनुमति, अनुमोदन और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल किया गया है, जिससे नए उद्यम स्थापित करने में आसानी हो रही है। सरकार नई औद्योगिक नीति के तहत 7 लघु औद्योगिक क्षेत्रों और 4 बड़े औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना कर रही है। बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के कारण औद्योगिक संभावनाएं बढ़ी हैं और इसके लिए नगरनार के पास 118 एकड़ भूमि में नया औद्योगिक पार्क स्थापित किया जा रहा है।

Read Also  बंगाल में BJP-TMC कार्यकर्ता आमने-सामने, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेता दिलीप घोष पर हमला

 

नई तकनीकों को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आईटी, रोबोटिक्स, डेटा सेंटर और फार्मास्युटिकल उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। राज्य सरकार सेमीकंडक्टर और एआई-आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है।

 

विकसित भारत लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन 2047 तैयार किया गया है। पिछले 25 वर्षों में राज्य की जीएसडीपी 20 गुना बढ़कर 5 लाख करोड़ रुपये हो गई है। सरकार पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) को बढ़ाने पर जोर दे रही है, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी।

 

उद्योग मंत्री ने दिए आश्वासन

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए निवेशकों को हर संभव सहयोग दे रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जिन उद्योगों को पिछले 6 वर्षों से अनुदान राशि नहीं मिली थी, उन्हें जल्द ही 489 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *