रायपुर, 18 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन बनने से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नगरीय सुविधाओं में तेजी से विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को भिलाई नगर निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने भिलाई नगर निगम के नए कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा भी की।
साय ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार लगातार सहयोग कर रही है। राज्य में सुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। प्रशासन को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ नागरिकों को मिल रहा है। अभी तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू हो चुके हैं, और 2026 तक सभी पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि बीते 20 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियां पूरी की गई हैं। किसानों के लिए 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये, और भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 10 हजार रुपये वार्षिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या यात्रा कर चुके हैं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि सरकार गठन के बाद से अब तक नगरीय निकायों के विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अकेले भिलाई नगर निगम को 18 माह में 470 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 7 नगर निगमों को पहली बार राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार मिला है और 58 छोटे शहरों को भी पुरस्कृत किया गया है।
कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों, दिव्यांगजनों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र और सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...