भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी नई गाडी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच को उतारा है। कंपनी का दावा है कि इस मॉडल को टाटा मोटर्स के भारत, ब्रिटेन और इटली के स्टूडियो में डिजाइन किया गया है। साथ ही यह पूरी तरह नयी श्रेणी…. सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। यह मॉडल नेक्सन से नीचे की श्रेणी का है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह मॉडल मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध होगा। इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ट्रिम्स की भारत में कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हुए 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
टाटा मोटर्स ने यह भी दावा किया कि इस मॉडल का मैनुअल ट्रिम 18.97 किलोमीटर प्रति लीटर एआरएआई प्रमाणीकृत ईंधन दक्षता देगा। वहीं एएमटी (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) की ईंधन दक्षता 18.82 किलोमीटर प्रति लीटर होगी। ग्लोबल एनसीएपी के दुर्घटना परीक्षण में इसे बालिग यात्री की सुरक्षा की दृष्टि से 5-स्टार रेटिंग मिली है।
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘पंच के साथ हमने पूरी तरह नयी श्रेणी बनाई है। यह एसयूवी जैसी छोटे आकार की कार है। ’’ Tata Punch में नई पीढ़ी का 1.2 लीटर रेवोट्रॉन बीएस-6 इंजन है। जो नई डायना-प्रो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 85hp की ताकत और 113Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मोड हैं। जरूरत के हिसाब से सिटी और इको ड्राइव मोड का चुनाव किया जा सकता है। वहीं माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में सक्षम है। Tata Punch देश की टॉप-10 सेलिंग कारों में शुमार प्रीमियम हैचबैक Maruti Swift की 3.85 मीटर की लंबाई से भी छोटी है। Tata Punch का साइज 3.82 मीटर है। टाटा पंच को प्रीमियम हैचबैक ऑल्ट्रोज की तर्ज पर अल्फा प्लैटफॉर्म पर डेवलप किया गया है।
उनहोंने बताया कि Tata Punch में एक आम एसयूवी की तरह 4 मेन फीचर्स दिए गए हैं, जो उसे छोटे साइज में भी एक पूरी एसयूवी बनाते हैं। इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, कमांडिंग ड्राइव पोजिशन, सभी सवारियों के लिए बेहतर स्पेस और हाई-एंड फीचर्स मौजूद हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 193mm है जो हैचबैक कारों में आमतौर पर 170mm तक होता है। वहीं इसमें 16 इंच के डायमंड-कट व्हील हैं जो इसकी ड्राइव को स्मूद बनाते हैं। माइक्रो एसयूवी टाटा पंच में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, आईआरए कनेक्टेड फीचर पैक दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...