Google Analytics Meta Pixel रायपुर में तीन दिन मचेगी आदिवासी नृत्य महोत्सव की धूम: 1000 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति - Ekhabri.com

रायपुर में तीन दिन मचेगी आदिवासी नृत्य महोत्सव की धूम: 1000 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। 28 अक्टूबर सुबह 11 बजे समारोह का उद्घाटन होना है। इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल अनुसूईया उइके इस महोत्सव का उद्घाटन करने वाली हैं। तीन दिन के इस उत्सव में देश-दुनिया के एक हजार से अधिक कलाकार भाग लेने वाले हैं। समारोह स्थल पर पंडाल बनाने का काम पूरा हो चुका है। वहां बैठक व्यवस्था भी ठीक कर ली गई है। अब सजावट का काम जारी है। मुख्य पंडाल को ऐसा बनाया गया है कि एक साथ करीब 4 हजार लोग बैठ सकते हैं और एक हजार से अधिक लोगों के खड़े होने की भी जगह है। इसको सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से कई हिस्सों में बांट दिया गया है। मुख्य पंडाल के अलावा, प्रशासनिक और सुरक्षा कार्यालय भी बनाए गए हैं। विभिन्न प्रदर्शनियों, गतिविधियों, खान-पान, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विभागीय कार्यों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। बताया जा रहा है, बुधवार देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद आयोजन स्थल को बंद कर दिया जाएगा जो उद्घाटन सत्र से पहले खोला जाएगा। इस समारोह में 7 देशों और 27 राज्यों व 6 केंद्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल हो रहे हैं। 63 विदेशी कलाकारों सहित करीब एक हजार से नर्तक इस महोत्सव में अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले हैं। पहले दिन उद्घाटन सत्र में अतिथियों के संबोधन के बाद चार सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति होगी। इसमें नाइजीरिया, फिलिस्तीन, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के कलाकार शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकार गौर सिंग नृत्य पेश करने वाले हैं। दोपहर के भोजन के बाद प्रतियोगिता शुरू होगी। पहले दिन विवाह विधा में मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और गुजरात की प्रस्तुति होनी हैं। शाम को दूसरे पारंपरिक नृत्य विधा में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, झारखंड और गुजरात के नर्तक दलों की प्रस्तुतियां होंगी। रात आठ बजे के बाद स्वाजीलैंड, उज्बेकिस्तान और माली के कलाकार अपनी संस्कृति का रंग दिखाएंगे। आयोजन स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। यहां से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा कार्यों में लगे कर्मियों के बीच समन्वय का काम देखेंगे। यहां पुलिस और प्रशासन के 3500 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके लिए विभिन्न जिलों से अतिरिक्त बल मंगाया गया है।
उद्घाटन समारोह पर पंचरंगी संस्कृति
सरकार उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में है। समारोह के दौरान बड़ी राजनीतिक जुटान भी होगी। इस दौरान नर्तक दलों की मार्च पास्ट भी होनी है। इसमें युगाण्डा, उत्तर प्रदेश, फिलीस्तीन, सिक्किम और छत्तीसगढ़ के आदिवासी नर्तक दल अपनी विशिष्ट संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। महोत्सव के लिए कुल 59 सांस्कृतिक दल पहुंचे हैं। ऐसे में आयोजकों ने हर दिन 20 दलों को प्रदर्शन का मौका दिया है। यह प्रदर्शन एक प्रतियोगिता के तहत होनी है। इसके लिए विशेष जूरी को भी बुलाया गया है। अलग-अलग राज्यों से आदिवासी कला-संस्कृति और परंपरा के मर्मज्ञों को जूरी में रखा गया है, जो हर प्रदर्शन का आकलन कर अंक देंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर प्रतियोगिता का विजेता घोषित होगा।
जीतने वाली टीम को पांच लाख का पुरस्कार
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सरकार ने 20 लाख रुपए की पुरस्कार राशि तय की है। प्रतियोगिता की किसी विधा में पहले स्थान पर रही टीम को पांच लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। दूसरे स्थान वालों को 3 लाख और तीसरा स्थान पाने वाली टीम 2 लाख रुपए का पुरस्कार पाएगी। प्रतियोगिता दो वर्गों में होनी है। पहला विवाह के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य और दूसरा उस देश-प्रदेश का कोई भी पारंपरिक नृत्य।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...