Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ को मिली 16 हाईटेक डायल-112 वाहन, सुरक्षा बढ़ी - Ekhabri.com

रायगढ़ को मिली 16 हाईटेक डायल-112 वाहन, सुरक्षा बढ़ी

 

रायगढ़, 20 मई 2026। छत्तीसगढ़ में नागरिक सुरक्षा और आपात सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रायगढ़ जिले को डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन के तहत 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) की सौगात मिली है। इन वाहनों को आज पुराना पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़क दुर्घटना, चिकित्सा आपातकाल, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा जैसे मामलों में अब लोगों को पहले से अधिक तेज और सुरक्षित मदद मिल सकेगी।

 

उन्होंने बताया कि “डायल-112 एक नंबर, सबके लिए” की अवधारणा पर आधारित यह सेवा पूरे राज्य में संचालित हो रही है। वर्तमान में प्रदेशभर में 400 से अधिक आधुनिक वाहन तैनात किए जा चुके हैं, जिनमें से 16 वाहन रायगढ़ जिले को प्रदान किए गए हैं।

 

कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

 

सरकार द्वारा पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया समय कम होगा। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

अत्याधुनिक तकनीक से लैस वाहन

 

पुलिस विभाग के अनुसार, नए ईआरवी वाहनों में पीटीजेड कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस सिस्टम, मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) और स्मार्ट मोबाइल फोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे घटनास्थल पर त्वरित और सटीक कार्रवाई संभव हो सकेगी।

Read Also  मूक-बधिर महिला से पड़ोसी ने की दरिंदगी, दुष्कर्म का मामला दर्ज

 

एक ही नंबर पर सभी आपात सेवाएं

 

नई डायल-112 प्रणाली के तहत पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन, महिला एवं बाल सुरक्षा और नेशनल हाईवे सहायता जैसी सेवाओं को एकीकृत किया गया है। इन सभी सेवाओं का संचालन रायपुर स्थित अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *