Google Analytics Meta Pixel लोगों के वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पर खास ध्यान देगी सरकार - Ekhabri.com

लोगों के वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पर खास ध्यान देगी सरकार

देश में 11  करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद समय से दूसरी डोज नहीं ली है। इन लोगों ने दो डोज के बीच निर्धारित अंतराल की समय सीमा बीतने के बावजूद दूसरा टीका लेने में तत्परता नहीं दिखाई। इन लोगों के मामले में सरकार अब खास ध्यान दे रही है। उन्हें दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 3.92 करोड़ से अधिक लाभार्थियों की दूसरा टीका लेने के लिए निर्धारित तिथि बीते हुए छह सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। वहीं 1.57 करोड़ लोगों की दूसरी डोज लेने की मियाद बीते हुए चार से छह सप्ताह हो चुके हैं। करीब 1.50 करोड़ से अधिक लोगों के मामले में यह समय दो से चार सप्ताह तक बीत चुका है। इसी तरह 3.38 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरा टीका लगवाने में दो सप्ताह की देरी कर दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रियों और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि उन्हें ऐसे लाभार्थियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है जिन्होंने दूसरी डोज लेने में काफी देरी कर दी है।

कोविशील्ड के लिए पहली और दूसरी खुराक के बीच 12 सप्ताह और कोवैक्सिन के लिए चार सप्ताह का अंतर है। गंभीर कोरोना संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने से पर्याप्त सुरक्षा के लिए दोनों डोज लेने की आवश्यकता होती है।
उत्तर प्रदेश,  मध्य प्रदेश,  राजस्थान,  महाराष्ट्र और बिहार को मिलाकर लगभग 49 प्रतिशत ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए देर हो चुकी है।

Read Also  मेडिकल कॉलेज में दो लाख से अधिक सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन लाभार्थियों को दूसरी खुराक देने को प्राथमिकता देने को कहा है, जिन्होंने दो खुराक के बीच निर्धारित अंतराल की समाप्ति के बाद भी टीका नहीं लगवाया है।
भारत की 76 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली है। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने यहां सभी पात्र लोगों को पहली डोड दी है।

लक्षद्वीप,  सिक्किम,  गोवा,  लद्दाख,  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम,  दमन और दीव, अरुणाचल प्रदेश, और जम्मू व कश्मीर ऐसे राज्य हैं, जहां शत प्रतिशत वयस्क आबादी को टीका लग चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि देश के लगभग 94 करोड़ वयस्कों में से 32 प्रतिशत से अधिक वयस्कों को दोनों खुराक दी गई हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...