Google Analytics Meta Pixel जिस कॉलेज में अव्यवस्था से परेशान प्रिंसिपल ने लगाई थी फांसी, वहां नहीं सुधरे हालात - Ekhabri.com

जिस कॉलेज में अव्यवस्था से परेशान प्रिंसिपल ने लगाई थी फांसी, वहां नहीं सुधरे हालात

रायपुर। भिलाई के शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज की अव्यवस्था में प्राचार्य की मौत के बाद भी सुधार नहीं हुआ है। शुक्रवार सुबह क्लास के लिए स्टूडेंट्स तो पहुंचे, लेकिन कॉलेज में समय से एक चपरासी तक नहीं पहुंचा था। सभी स्टूडेंट्स कॉलेज परिसर में ही घंटों टीचर का इंतजार करते रहे। छात्रों का आरोप है कि यह स्थिति काफी समय से है। इसी को सुधारने के लिए प्रभारी प्राचार्य डॉ. भुवनेश्वर नायक लगातार लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन स्टाफ ने उनकी एक नहीं सुनी। नागरिक कल्याण कॉलेज के जनभागीदारी के अध्यक्ष अमन सिंह ने बताया कॉलेज में क्लास सुबह 7.30 बजे से शुरू होती है। सुबह 10.30 बजे तक कॉलेज का एक भी टीचिंग और नॉनटीचिंग स्टाफ नहीं पहुंचा था। सुबह पहले शिफ्ट में बीकॉम के 40-50 बच्चे आए थे। तीन घंटे इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं आया तो वह लोग निराश होकर अपने घर चले गए। अमन ने बताया कि यह सिलसिला पहले इसी तरह चलता था। एक भी स्टाफ नायक सर का आदेश नहीं मानता था। अधिक दबाव डालने पर वह उनसे झगड़ा करने तक के लिए उतारू हो जाते थे। कॉलेज की अवस्था को लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहा करते थे। उन्होंने अमन को कहा भी था कि कॉलेज में कोई भी उनका निर्देश नहीं मानता। अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। वह यह सब नहीं झेल सकते हैं और अपने पद से रिजाइन देने की सोच रहे हैं। कॉलेज में 26 लोगों का टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक सिर्फ 6-7 लोगों का स्टाफ ही पहुंचा। इसके बाद एक क्लास लगी। इस बात को लेकर छात्रों में काफी रोष है और उन्होंने कॉलेज परिसर में बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया।
मंत्री से करेंगे शिकायत
कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष अमन ने कहा कि वह इस समस्या की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और क्षेत्रीय विधायक रुद्र गुरु से करेंगे। शिकायत करके वह ऐसे लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के साथ ही नए कॉलेज भवन में डिजिटल अटेंडेंस मशीन लगाने की मांग करेंगे। इससे अटेंडेंस के लिए स्टाफ समय पर आएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...