Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी अपने मित्र के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार व बिजनेस में भी आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों के बाद आज कुछ राहत मिलेगी, जिसके कारण आपको चारों ओर से शुभ समाचार ही सुनने को मिलेंगे। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षा  की पूर्ति का दिन रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उस पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ रुपए बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता के संकेत दे रहा है, लेकिन फिर भी आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से बच कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विधार्थियो को आज शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपकी कोई ज्यादा तारीफ करें, तो आपको उससे भी सावधान रहना होगा। आज आपके व्यापार की प्रगति को देखकर आपकी खुद की ही नजर लग सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों के कार्यों को बनाने के लिए अपने कार्यों को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कोई जरूरी कार्य टल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उनको कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने परिवार के कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण भी परेशान रहेंगे। आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी अपना धन व्यय करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कुछ भली बुरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने मित्र से बात करके अपने मन को हल्का करेंगे। यदि आपको अपने कारोबार की कोई चिंता सता रही थी,तो तब आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में वह कार्य आपके लिए कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आज यदि आपने किसी भी कार्य को उत्साह में आकर किया, तो वह खराब हो सकता है। आज यदि आप अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन वह व्यर्थ ही होगी, जिसके कारण आप अपनी संतान पर भी गुस्सा कर सकते हैं। यदि ऐसा करें और वह नाराज हो, तो आज आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी भी निर्णय को लेकर उसमें अपने दिल व दिमाग दोनों को खोल कर रखे और किसी के बहकावे में ना आएं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व  प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज यदि आप किसी ने वाहन मकान दुकान आदि को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने जिस भी कार्य को पिताजी से सलाह लेकर करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आज आपके द्वारा बनाई गई व्यापार की नई योजनाएं सफल होंगी, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को नहीं आने देना है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज व्यापार में भी यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आज आपका मान-सम्मान भी बढेगा और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आपके व्यर्थ के झगड़े व झंझटो से दूर रहना होगा, नहीं तो आप उनमें ही उलझे रह जाएंगे। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप धन का कहीं निवेश करें, तो आप दूसरों की बातों में आकर ना करें।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने बॉस से कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसमें उनको सावधान रहना होगा और अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। संतान के कुछ किए गए कार्य से आपको निराशा हो सकती है। आज आपको अपने पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आज आप किसी पर भरोसा करके कोई बात बताएं, तो आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह व्यक्ति भरोसे लायक है या नहीं।

मीन राशि : आज का दिन आपके आपके मन मुताबिक परिणाम लेकर आयेगा। आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग खुले रहेंगे, लेकिन आपको उन्हे पहचाना होगा। यदि आज आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप अपने कुछ अन्य रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ मित्र भी उनके शत्रुओं हो सकते हैं, जिसे उन्हें पहचानने की जरूरत होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...