Google Analytics Meta Pixel भिलाई-3 का मिनी स्टेडियम 10 करोड़ की लागत से स्टेडियम के रूप में होगा अपग्रेड - Ekhabri.com

भिलाई-3 का मिनी स्टेडियम 10 करोड़ की लागत से स्टेडियम के रूप में होगा अपग्रेड

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई -चरोदा में 41 करोड रुपए के निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के मौके पर भिलाई-3 के मिनी स्टेडियम को स्टेडियम के रूप में अपग्रेड करने, चरौदा के फुटबॉल स्टेडियम में सीटिंग व्यवस्था, कुंद्रापारा के विस्थापित लोगों को पट्टा प्रदान करने और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अतिरिक्त सीटें सृजित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से अधोसंरचना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। देशभर में विविध क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ अग्रणी रहा है, चाहे वह स्वच्छता का क्षेत्र हो, चाहे वनोपजों की खरीदी का क्षेत्र हो या वाटर रिचार्जिंग का विषय हो। विकास के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले नगरीय निकायों के लिए स्वच्छता पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रीय स्तर पर की गई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नगरीय निकायों को स्वच्छता पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों 20 नवम्बर को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से तेजी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय अधोसंरचना के विकास के लिए तेजी से प्रयास किया गया है। भविष्य में भी भिलाई 3 के विकास के लिए हर संभव मदद शासन द्वारा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हरेली, तीजा, छठ जैसे त्योहारों में अवकाश हमने आरंभ किया है और अब छेरछेरा भी अवकाश की श्रेणी में शामिल हो गया है। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जिसने गोबर से बिजली बनाने की दिशा में भी पहल की है और गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में नया प्रयोग करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य है।

Read Also  कैबिनेट बैठक के बाद, 11 IAS अधिकारीयों को तबादला आदेश जारी

बघेल ने इस मौके पर कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने और मरीजों के उचित उपचार के लिए राज्य में युद्ध स्तर पर कार्य किए गए। विशेषकर दुर्ग जिले में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के नेतृत्व में प्रशासन ने अच्छा कार्य किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भिलाई-चरौदा को बड़ी सौगात दी है। ट्रांसपोर्ट नगर के माध्यम से विकास की नई राह खुलेगी। इसके साथ ही दो तहसीलों का निर्माण उनके कार्यकाल में हुआ है। अब भिलाई 3 और अहिवारा के लोगों को दुर्ग अथवा पाटन तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री से जब भी भिलाई 3 के लिए विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की गई है, उन्होंने हमेशा इसके लिए स्वीकृति दी है। उनके मार्गदर्शन में नगर निगम भिलाई-चरौदा तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नगर निगम भिलाई-चरोदा में विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *