टीवी जगत का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन भी वैसे रहा तो काफी विवादों में, लेकिन लगातार शो में उथल पुथल मचा ही रहा है। पिछले करीब 10 दिनों के अंदर शो से तीन कंटेस्टेंट को किसी न किसी वजह से बाहर निकलना पड़ा, जहां राकेश बापट को स्वास्थ संबंधी परेशानी की वजह से शो छोड़ना पड़ा, तो वहीं हिंसक व्यवहार के कारण अफ़साना खान को बिग बॉस की ओर से ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसी दौरान शमिता शेट्टी को भी स्वास्थ संबंधी कुछ परेशानी की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा है। अब ऐसे में शमिता के फैंस इस बात को लेकर परेशान हैं कि वो शो में वापस आएंगी या नहीं?
राकेश बापट के ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर जाने के कुछ समय बाद ही शमिता शेट्टी का भी घर से बाहर चले जाना उनके चाहनेवालों को टेंशन दे गया। अब हर किसी के मन में ये सवाल घर कर गया है कि शमिता शो में वापस आएंगी भी या नहीं। अब इन्हीं सारे कयासों के बीच शमिता शेट्टी की मां का एक जवाब सामने आया है जिसमें उन्होंने ये बता दिया है कि शमिता शो में वापस लौटेंगी या नहीं।
दरअसल शमिता शेट्टी के एक फैन ने शमिता की मां सुनंदा शेट्टी को टैग करते हुए पूछा कि, “मैम उनका लगेज भी बिग बॉस हाउस से बाहर आ गया है, क्या? वो वापस आ रही हैं या नहीं?” शमिता के इस फैन का रिप्लाय करते हुए सुनंदा शेट्टी ने लिखा है ‘Yess’ इसके साथ ही उन्होंने दिल और बुरी नज़र से बचने वाली इमोजी भी लगाई है। अब शमिता की मां के इस जवाब ने ये क्लियर कर दिया है कि ‘बिग बॉस 15’ के घर में शमिता शेट्टी जल्द ही वापस लौट जाएंगी।
ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि शमिता शेट्टी वीकेंड का वार वाले एपिसोड के बाद शो में वापस लौटे। जानकारी हो कि ‘बिग बॉस 15’ के शुरुआत से ही शमिता शेट्टी शो से जुड़ी रही हैं । यहां तक की ‘बिग बॉस’ ओटीटी में भी उन्होंने पार्टिसिपेट किया था, हालांकि वो विजेता बनने से चूक गई थीं, लेकिन इस सीज़न में उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...