Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आज आपके अच्छे कार्यों से आपका गौरव बढे़गा, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपको आज अपने पिताजी की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। आज आपको घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त प्राप्त होगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे। मेष राशिफल 2022

वृष राशि : आज आपकी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आपको हर्ष होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ नई अनुभूति होगी और आप किसी भी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं। वृषभ राशिफल 2022

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ मौज मस्ती व गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। यदि संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उनका समाधान आज आप अपने पिताजी की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी। मिथुन राशिफल 2022

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपके प्रमोशन जैसी कोई शुभ सूचना मिल सुनने को मिल सकती हैं, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपके लिए सायंकाल के समय किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि आपकी माता जी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं। कर्क राशिफल 2022

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप अपने आप को सफल महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी कुछ समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना पड़ेगा, तभी आप उनका समाधान खोजने मे सफल रहेंगे। यदि आज अपने व्यापार में धन का लेनदेन किया, तो उसमें अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। सिंह राशिफल 2022

कन्या राशि : नौकरी कर रहे जातकों के उत्तरदायित्व में आज बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन वह धन आपका अपव्यय होगा, इसलिए आज आपको धन व्यय करने से पहले कई बार सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे, जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कन्या

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी भविष्य की किसी योजना पर निवेश करने से विचार करेंगे, तभी यह योजना सफल हो पाएगी, नहीं तो उसमें आपको नुकसान हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने अपने किसी काम को अपने किसी मित्र के ऊपर डाला हुआ था, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी ससुराल पक्ष से कोई वस्तु अथवा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कुछ ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने घर कोई पूजा पाठ भी करवा सकते हैं।  वृश्चिक राशिफल 2022

Read Also  आज का राशिफल

धनु राशि : आज का दिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा व आज यदि आपके ऊपर कोई परेशानी आये, तो भी आपको उसमें धैर्य रखकर उसका सामना करना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको किसी महिला साथी के सहयोग से आपके कार्य प्रभावित होंगे, लेकिन आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा, ताकि कोई विश्वासघात ना करें, इसलिए सतर्क रहें। धनु

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप अपने कुछ अनावश्यक खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उन पर रोक लगाने कोशिश कर सकते हैं। आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सतर्क रहना होगा, क्योकि इससे आपके धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लगने से आपको हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती हैं। मकर राशिफल 2022

कुंभ राशि : आज आपको किसी भी कार्य करने से पहले धैर्य को बनाए रखना होगा, तभी आप कार्य को सफल कर पाएंगे, इसलिए जल्दबाजी में आज कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप भौतिक सुख सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। संतान की नौकरी व आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज किसी नए कार्य के लिए निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें, इसमें आपको भरपूर लाभ होगा।

Read Also  आज का राशिफल

मीन राशि : आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आज आपको कुछ पेट से संबंधित कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे व कार्य क्षेत्र में भी आज आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप कुछ भविष्य की नई योजनाओं पर निवेश करेंगे। आज यदि आप किसी संस्था अथवा व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल! 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, फिर आएगी आंधी-बारिश से राहत

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में हीट वेव का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...