64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप (रायफल)-21 का शुभारंभ 25 नवम्बर से
भोपाल। 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप कॉम्पटीशन (रायफल) का आयोजन 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2021 तक मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, बिसनखेड़ी (गोरागांव), भोपाल में खेल और युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन प्रात: 8:15 से शाम 5:00 बजे तक खेले जायेगें। चैम्पियनशिप के बेहतर संचालन के लिए खेल विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चैम्पियनशिप में 10 मीटर और 50 मीटर में मुकाबले खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में रायफल के पुरूष खिलाड़ियों की संख्या 2202 तथा महिला खिलाड़ियों की संख्या 1301 है। चैम्पियनशिप में 18 साल से कम पुरूष खिलाड़ियों की संख्या 706 तथा महिला खिलाड़ियों की संख्या 504 है। चैम्पियनशिप का विधिवत शुभारंभ 25 नवम्बर, 2021 को प्रात: 10:30 बजे मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, बिसनखेड़ी, भोपाल में खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता, इकबाल सिंह बैस, मुख्य सचिव, म.प्र. शासन के मुख्य आतिथ्य एवं रमेश मेंदोला, अध्यक्ष, म.प्र. राज्य रायफल एसोसिएशन के विशिष्ट आतिथ्य एवं अध्यक्ष, नेशनल रायफल एसोसिएशन आॅफ इंडिया रनिंदर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगी। चैम्पियनशिप की विस्तृत जानकारी भारतीय राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल कुवंर सुल्तान सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल पवन सिंह तथा सेक्रेटरी राजीव भाटिया तथा संचालक खेल और युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के लिए मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में सभी सुविधाएं हैं। यहां का वातावरण किसी भी विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज जैसा है। उन्होंने चैंपियनशिप के बारे में बताया कि इसमें भाग ले रहे कुल 3524 खिलाड़ियों में 18 साल से कम के कुल 40 फीसदी खिलाड़ी है। चैंपियनशिप में ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। इनमें 6 अर्जुन अवार्डी भी शामिल है। इन खिलाड़ियों के साथ कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनने की भी उम्मीद की जा सकती है। इसमें देश की कुल 41 यूनिट के खिलाड़ी शामिल है। राजीव भाटिया ने बताया कि अगले ओलंपिक के लिए लगभग डेढ़ दो साल का समय है। क्योंकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता और क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करना होती है। इस लिहाज से यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस टूर्नामेंट से शीर्ष 8 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। वे राष्ट्रीय और आगामी बड़े टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि मप्र की खेल मंत्री का खेलों के प्रति रूझान खेलों के विकास के लिए बहुत बड़ा कदम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...