लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक बड़ा सा होर्डिंग लगा है, जिस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की मुस्कुराती हुई फोटो के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणाएं दर्ज हैं। होर्डिंग पर प्रियंका की फोटो के साथ लिखा है- ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं…।” मगर इन्हीं होर्डिंग के नीचे खुले आसमान में ठंड से ठिठुरते, भूख से तड़पते रहे हैं राजस्थान के बेरोजगार युवा। इनमें आंसू बहाती युवतियां भी हैं। इनकी आंखों में आंसू हैं, लेकिन उम्मीदें सूख रही हैं, क्योंकि मिलने प्रियंका से आई थीं और वह सैर के लिए खुद राजस्थान के रणथंभौर पहुंच गई हैं। यहां मौजूद पार्टी नेताओं ने ‘ब्लैकमेलर” बताकर मुंह मोड़ लिया है।
पिछली दो रातें और दो दिन खुले आसमान के नीचे ठंड में गुजार चुके राजस्थान के युवाओं को आस है कि कांग्रेस मुख्यालय के अंदर से कोई नेता आएगा। उनकी बात प्रियंका या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कराएगा, ताकि उनकी मांगें मान ली जाएं। मगर, ऐसा नहीं हुआ। कुछ नेता कार्यालय से निकले और दूर खड़े हो गए। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों से कहा कि पांच-दस मिनट में यहां से चले जाएं।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने दो टूक कह दिया कि लाठियां चलें या गिरफ्तार कर लिया जाए, लेकिन वह मांग पूरी हुए बिना नहीं जाएंगे। यहां मीडिया का भी जमावड़ा था, लिहाजा उन्हें कांग्रेस मुख्यालय के गेट के सामने से हटाकर सामने की ओर बैठने की अनुमति दे दी गई। लग्जरी गाड़ियां अंदर-बाहर होती रहीं, लेकिन किसी नेता ने उतर बात नहीं की। हां, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का बयान टि्वटर पर बयान आया, जिसमें प्रदर्शनकारियों को ब्लैकमेलर बता दिया गया। इस पर उपेन ने कांग्रेस की कलई खोल दी।
मीडिया के साथ वह फोटो साझा किए, जिसमें वह राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान कांग्रेस कमेटी के मंच पर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के अलावा अशोक गहलोत के साथ कई फोटो हैं। यही नहीं, उनकी मांगों पर विचार संबंधी राजस्थान सरकार का सहमति पत्र भी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...
By User 6 /
May 30, 2026 /
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...
By User 6 /
May 27, 2026 /
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...