इलेक्ट्रिक स्टार्टअप बाउंस ने भारत में अपना बिल्कुल नया इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत सिर्फ 36,000 रुपये है। ये बिना बैटरी के साथ स्कूटर की कीमत है। बैटरी के साथ ये स्कूटर आपको 68,999 रुपये का पड़ेगा। कंपनी ने आज से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भी शुरू कर दी है और महज 499 रुपये देकर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक किया जा सकता है बाउंस दिसंबर के मध्य से इन्फिनिटी की टेस्ट राइड शुरू करेगी, वहीं मार्च 2022 से इसे ग्राहकों को सौंपा जाएगा।
बाउंस ने इन्फिनिटी को 5 रंगों में पेश किया है। ये स्कूटर बैटरी के साथ और बिना बैटरी के विकल्प में उपलब्ध कराया गया है। ‘बैटरी एज अ सर्विस’ विकल्प में ग्राहक इस EV को बिना बैटरी के भी खरीद सकते हैं। इस कीमत से कंपनी ने इलेक्ट्रिक दो-पहिया सेगमेंट में भारी मुकाबला पैदा कर दिया है और अब बजाज चेतक इलेक्ट्रिक, TVS आईक्यूब, एथर 450X के साथ-साथ ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए ये चिंता की बात है क्योंकि इनकी कीमतें काफी ज्यादा हैं।
बाउंस इन्फिनिटी के साथ 2 किलोवाट-आर की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो एक चार्ज में 85 किमी रेन्ज देती है। इस EV की अधिकतम रफ्तार 65 किमी/घंटा है। बाउंस इन्फिनिटी में ड्रैग मोड भी दिया गया है, इसकी सहायता से स्कूटर पंक्चर हो जाने पर भी इसे चलाया जा सकता है। नए EV को स्मार्ट ऐप से भी जोड़ा जा सकता है जिससे फीचर्स को इस्तेमाल करना काफी आसान होगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...