कुछ दिन पहले दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और वोडा-आइडिआ अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा कर चुकी हैं और अब अमेजन प्राइम भी अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाली है। अगर आप अमेज़न प्राइम के ग्राहक हैं या मेंबरशिप लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है।
दरअसल, भारत में 14 दिसंबर, 2021 से Amazon Prime के सब्सक्रिप्शन की कीमत बढ़ने वाली है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने FAQ पेज पर दी है। कंपनी ने कहा- “वर्तमान में, आप प्राइम मेंबर्स में शामिल हो सकते हैं और एक सीमित अवधि में पुरानी कीमत चुका कर अमेज़न प्राइम मेंबर बने रहको सकते हैं। इसके लिए आप 13 दिसंबर 2021 को 11:59 बजे ऑफ़र समाप्त होने से पहले प्राइम को जल्द से जल्द रिन्यू करा लें या खरीद लें।”
अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन में भारी बढ़ोतरी, देखें नई कीमतें
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्राइम मेंबरशिप की नई कीमत इस प्रकार होंगी: मासिक प्लान का ऑफर प्राइस ₹129 है और 13 दिसंबर को ऑफ़र अवधि समाप्त होने के बाद यह बढ़कर ₹179 हो जाएगा। इसी तरह, तिमाही प्लान का ऑफ़र प्राइस ₹329 से बढ़कर ₹459 हो जाएगा जबकि ₹999 के वार्षिक ऑफ़र प्राइस ₹1499 हो जाएगा। आप www.amazon.in/prime पर जाकर भी कीमतों को चेक कर सकते हैं।
जब आपका फ्री ट्रायल या मेंबरशिप पीरियड समाप्त हो जाएगा, तब साइन अप के समय प्रदान किए गए आपके कार्ड को चार्ज करके अमेजन खुद-ब-खुद आपकी मेंबरशिप को रिन्यू कर देगा।
जबकि, मौजूदा प्राइम मेंबर्स अपनी मौजूदा प्राइम मेंबरशिप की अवधि के लिए अपने लाभों का आनंद लेना जारी रख सकते हैं। उन्हें अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही कंपनी ने कीमत बढ़ाने की वजह भी बताई है।
अमेजन ने कहा “भारत में 5 साल पहले लॉन्च होने के बाद से, प्राइम ने सदस्यों को प्रदान किए जाने वाले प्राइस को बढ़ाना जारी रखा है। प्राइम हर दिन जीवन को अधिक सुविधाजनक और मनोरंजक बनाने के लिए खरीदारी, बचत और मनोरंजन लाभों का एक अद्वितीय संयोजन प्रदान करता है, और हम ग्राहकों के लिए प्राइम को और भी अधिक मूल्यवान बनाने के लिए निवेश करना जारी रखते हैं।” कंपनी ने आगे कहा- “प्राइम 1-दिन की डिलीवरी लाखों वस्तुओं पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पुरस्कार विजेता फिल्मों, टीवी शो और अमेजन ओरिजिनल को 10 भाषाओं में असीमित एक्सेस प्रदान करता है। इसके अलावा, सदस्यों के पास अमेजन म्यूज़िक के साथ विज्ञापन-मुक्त 70 मिलियन गाने हैं, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अमेजन खरीदारी पर अनलिमिटेड 5% रिवॉर्ड पॉइंट, प्राइम गेमिंग के साथ लोकप्रिय मोबाइल गेम पर मुफ्त इन-गेम सामग्री तक पहुंच, प्राइम रीडिंग के साथ हजारों पुस्तकों का रोटेटिंग सिलेक्शन का फ्री एक्सेस उपलब्ध है।”
कंपनी ने आगे कहा कि सदस्यों को प्राइम अर्ली एक्सेस टू सेल इवेंट, नए प्रोडक्ट लॉन्च और लाइटनिंग डील्स के साथ-साथ इसके ग्लोबल शॉपिंग इवेंट प्राइम डे तक पहुंच और भी बहुत कुछ मिलता है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...