रायपुर। 3 दिसम्बर को देशभर में विश्व दिव्यांगजन दिवस मनाया गया, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्थित नुक्कड़ कैफे को राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड प्राप्त हुआ है, यह रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।
यह अवार्ड कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कैफे संचालक प्रियंक पटेल को दिया गया। आपको बता दें कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए 2020 के राष्ट्रीय विजेताओं की घोषणा की थी, इसके तहत शहर के नुक्कड़ टी कैफे को बेस्ट एम्पलॉयर के रूप में चुना गया था और यह सम्मान कल 3 दिसंबर दिन शुक्रवार को विज्ञान भवन में दिया गया।
समता कॉलोनी रायपुर में नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स, एल.एल.पी. द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नुक्कड़ टी कैफे का संचालन कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। इसमें श्रवण बाधित व्यक्तियों द्वारा जनसामान्य को अपनी सेवाएं दी जा रही है। समाज में दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक वातावरण के दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।
अवार्ड लेने के बाद कैफे के संचालक प्रियंक पटेल ने बताया कि हम पिछले 8 सालों से रायपुर(तेलीबांधा और समता कालोनी)और भिलाई स्थित अपने 3 संस्थानों में मूकबधिर, थर्ड जेंडर और बौद्धिक रूप से दिव्यांग युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, वर्तमान में 30 दिव्यांग और थर्ड जेंडर संस्थान से जुड़े हैं।
क्या है नुक्कड़ कैफ़े की खासियत?
नुक्कड़ कैफ़े एक ऐसा अनूठा कैफे है,जहां अच्छा समय बिताने का मतलब सिर्फ चाय पीना नहीं है बल्कि इस कैफे में आकर कुछ सीखना और नए अनुभवों को जीना है। यहां सुनने और बोलने वाले कर्मचारियों के साथ सांकेतिक भाषा में संवाद करना, किताबों का आनंद लेना, कविताएँ पढ़ना, समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना, प्यार का जश्न मनाना, नए दोस्त बनाना और भी बहुत कुछ शामिल है।
इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी, जिसका मुख्य कार्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। यहाँ काउंटर में फोन जमा कर सर्व डिश का अच्छी तरह आनंद लेने और डिजिटल दुनिया से बाहर लुफ्त उठाने पर कैफ़े द्वारा डिस्काउंट दिया जाता है जबकि यहां बनी लाइब्रेरी लोगों को अपनी ओर लाने का मुख्य आकर्षण है। यहाँ कस्टमर किसी पुस्तक को जमा कर अपनी पसंद की रखी कोई भी पुस्तक पढ़ने के लिए अपने साथ घर ले जा सकता है। साथ ही कैफ़े द्वारा पोएट्री बेस्ड इवेंट करने के लिए बेहतरीन वातावरण भी उपलब्ध कराया जाता है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...