झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की पल्लवी मंडल को उसके पति जयमाल्य मंडल ने सिर्फ इसलिए तलाक का नोटिस भेज दिया कि वह दो साल में आइएएस न बन सकी। दरअसल सुहागरात पर ही पल्लवी के पति ने शर्त रख दी थी कि तुम दो साल में आइएएस अफसर बनो, नहीं तो तुमसे रिश्ता तोड़ लूंगा। इसके बाद पति जयमाल्य इंटरव्यू देने की बात कह कर शादी के दूसरे दिन चला गया। वहीं पल्लवी ससुराल में रह रही थी, लेकिन पति और ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं रहा। बहुत पढ़ाई करने के बाद भी पल्लवी न आइएएस अधिकारी बन सकी न ही कोई अन्य प्रतियोगिता परीक्षा पास कर सकी। ऐसे में पति ने सुहागरात को रखे गए शर्त के मुताबिक शादी के दो साल पूरे होते ही तलाक का नोटिस भेज दिया है।
पल्लवी के पति जमशेदपुर निवासी जयमाल्य मंडल लखनऊ के सिटी यूनियन बैंक में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर हैं। 18 जून, 2018 को उनकी पल्लवी के साथ शादी हुई थी। पल्लवी का कहना है कि शुरुआत में उसने पति की बात को सामान्य रूप में लिया था, लेकिन शर्त को सकारात्मक रूप में लेकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई। इस बीच उसके पति ने उससे दूरी बनाए रखी। वह ससुराल में सास-ससुर और परिवार के साथ रहने लगी। यदा-कदा जब उसका पति घर आता तब भी उससे ठीक व्यवहार नहीं करता था।
पल्लवी का आरोप है कि उस दौरान ससुराल के अन्य लोग भी उसे प्रताड़ित करते रहे। इधर, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के बाद भी वह आइएएस अफसर बनने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद पति संबंध तोड़ने की बात कहने लगा। अब उसने भी पति व ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली है। उधर, उसके पति ने भी अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है।
आरोपित जयमाल्य मंडल एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। पत्नी पल्लवी भी मेधावी रही है। पल्लवी के पति जयमाल्य मंडल ने पल्लवी के आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा है कि उन्होंने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी थी, लेकिन वह पत्नी के साथ संबंध नहीं रखना चाहते, इसलिए अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है। वहीं पल्लवी का कहना है कि पति की शर्त के कारण उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। अगर उन्हें आइएएस पत्नी चाहिए थी तो उन्हें शादी से पहले यह बात बतानी चाहिए थी। अब तो मेरा जीवन नर्क जैसा हो गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...