Google Analytics Meta Pixel पत्नी दो साल में आइएएस न बन सकी तो भेज दिया तलाक का नोटिस - Ekhabri.com

पत्नी दो साल में आइएएस न बन सकी तो भेज दिया तलाक का नोटिस

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की पल्लवी मंडल को उसके पति जयमाल्य मंडल ने सिर्फ इसलिए तलाक का नोटिस भेज दिया कि वह दो साल में आइएएस न बन सकी। दरअसल सुहागरात पर ही पल्लवी के पति ने शर्त रख दी थी कि तुम दो साल में आइएएस अफसर बनो, नहीं तो तुमसे रिश्ता तोड़ लूंगा। इसके बाद पति जयमाल्य इंटरव्यू देने की बात कह कर शादी के दूसरे दिन चला गया। वहीं पल्‍लवी ससुराल में रह रही थी,  लेकिन पति और ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं रहा। बहुत पढ़ाई करने के बाद भी पल्‍लवी न आइएएस अधिकारी बन सकी न ही कोई अन्य प्रतियोगिता परीक्षा पास कर सकी। ऐसे में पति ने सुहागरात को रखे गए शर्त के मुताबिक शादी के दो साल पूरे होते ही तलाक का नोटिस भेज दिया है।

पल्लवी के पति जमशेदपुर निवासी जयमाल्य मंडल लखनऊ के सिटी यूनियन बैंक में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर हैं। 18 जून, 2018 को उनकी पल्‍लवी के साथ शादी हुई थी। पल्लवी का कहना है कि शुरुआत में उसने पति की बात को सामान्य रूप में लिया था, लेकिन शर्त को सकारात्मक रूप में लेकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई। इस बीच उसके पति ने उससे दूरी बनाए रखी। वह ससुराल में सास-ससुर और परिवार के साथ रहने लगी। यदा-कदा जब उसका पति घर आता तब भी उससे ठीक व्यवहार नहीं करता था।

पल्लवी का आरोप है कि उस दौरान ससुराल के अन्य लोग भी उसे प्रताड़ित करते रहे। इधर, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के बाद भी वह आइएएस अफसर बनने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद पति संबंध तोड़ने की बात कहने लगा। अब उसने भी पति व ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली है। उधर, उसके पति ने भी अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से चर्चा

आरोपित जयमाल्य मंडल एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। पत्नी पल्लवी भी मेधावी रही है। पल्लवी के पति जयमाल्य मंडल ने पल्लवी के आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा है कि उन्होंने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी थी, लेकिन वह पत्नी के साथ संबंध नहीं रखना चाहते, इसलिए अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है। वहीं पल्लवी का कहना है कि पति की शर्त के कारण उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। अगर उन्हें आइएएस पत्नी चाहिए थी तो उन्हें शादी से पहले यह बात बतानी चाहिए थी। अब तो मेरा जीवन नर्क जैसा हो गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...