Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस MLA कोरोना पॉजिटिव, छत्ती सगढ विधानसभा 5 दिनों के लिए सील - Ekhabri.com

कांग्रेस MLA कोरोना पॉजिटिव, छत्ती सगढ विधानसभा 5 दिनों के लिए सील

छत्तीसगढ़ विधानसभा को 5 दिनों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक कांग्रेसी विधायक के विधानसभा में एक बैठक के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस की मौजूदा परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय को 24 से 28 जून तक बंद रखने का आदेश छत्तीसगढ़ विधानसभा के अवर सचिव ने जारी किए हैं।

राजधानी में सोमवार को अभनपुर के तीन नाई, गोलबाजार का व्यापारी, एम्स में भर्ती मरीज समेत 11 नए संक्रमित मिलने के बाद अब मरीजों की संख्या 224 हो गई है। इसमें से 108 लोग डिस्चार्ज हो गए हैें, जबकि 108 मरीजों का अभी इलाज किया जा रहा है। इधर जिले के कंटेनमेंट जोन में अब तक 56, 094 घरों का सर्वे किया गया है।

जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पेंशन बाड़ा से दो, अभनपुर से तीन, मौदहा पारा, प्रियदर्शनी नगर, राजेंद्र नगर, अवंति विहार कचना, खरोरा, रूपरेला मार्ग से एक-एक मरीज मिले हैं। इसमें से नौ पुरुष जबकि दो महिला मरीज शामिल हैं।

इसमें से तीन नाई अभनपुर से, संक्रिमितों के संपर्क में आए दो व्यक्ति, गोल बाजार का व्यापारी, विदेश से लौटा यात्री, एम्स में भर्ती मरीज, प्रवासी मजदूर शामिल हैं। जबकि दो अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संदेहियों की जानकारी जुटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है।

टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्दी, खांसी और कोरोना वायरस के लक्षणों वाले संदिग्धों को खोज रहा है। सर्वे का जिम्मा आंगनबाड़ी कर्मी, एएनएम, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों व अन्य कर्मियों को सौंपा गया है। हर टीम में पांच-पांच सदस्य हैं। यह कंटेमेंट जोन के सभी वार्डों में घूमकर एक-एक व्यक्ति के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

Read Also  घरेलू काम करने वाली महिला ने दो लड़कियों के साथ मकान मालकिन को बंधक बना कर दिया लूट की वारदात को अंजाम

प्रशासन को आशंका है कि विदेश और गैर प्रांतों से आए लोग होम क्वारंटाइन का पालन कर रहे हैं या नहीं इसकी जांच भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर का दरवाजा खटखटा रही है और परिवार के बारे में जानकारी हासिल कर अभिलेख में दर्ज कर रही है। शहर के बाद यह सर्वे का काम ग्रामीण इलाकों में भी किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *