Google Analytics Meta Pixel पढ़ाई के लिए पिता के खिलाफ कोर्ट पहुंची बेटी - Ekhabri.com

पढ़ाई के लिए पिता के खिलाफ कोर्ट पहुंची बेटी

आज की बेटियां शिक्षा और करियर को लेकर किस तरह से संजीदा हैं। इसका ताजा उदाहरण भोपाल के कुटुंब न्यायालय पहुंचा एक मामला है। मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की छात्रा ने घर से फीस न मिलने पर पिता के खिलाफ वाद दायर किया है। इस मामले की सुनवाई द्वितीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश पीसी गुप्ता कर रहे थे। उन्होंने पिता-पुत्री के बीच मतभेद को बातचीत कराकर खत्म कराया। इसके बाद पिता ने बेटी की पढ़ाई के लिए उसके नाम तीन लाख रुपये की एफडी कर दी। बेटी ने कोर्ट में कहा कि एफडी के अलावा उसे प्रत्येक माह भरण-पोषण की राशि भी चाहिए।
गौर हो कि एक सरकारी विभाग में उच्च अधिकारी पद से सेवानिवृत्त पिता के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़े बेटे और दूसरे नंबर की बेटी की शादी हो चुकी है। उनकी तीसरी बेटी ने इस साल एमसीए में प्रवेश लिया है। बीच सत्र में पिता ने बेटी की फीस देने से इन्कार कर दिया तो वह अपने अधिकार के लिए कोर्ट पहुंच गई। बेटी ने सुनवाई के दौरान कहा कि पांच साल पहले उसकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली। सौतेली मां के आने के बाद पिता का व्यवहार बदल गया है। मां एक-एक पैसे का हिसाब मांगती है, जबकि अपने बेटे के लिए करीब 18 लाख रुपये का फ्लैट पिता से पैसा निकलवा कर खरीद कर दे दिया। सौतेली मां उसकी शादीशुदा बड़ी बहन और बहनोई के साथ भी दुर्व्यवहार करती है। बड़े भाई अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि मां क्या करती है, लेकिन वह मां के दबाव और अभावों भरी जिंदगी नहीं जी सकती। बेटी ने कहा कि माता और पिता दोनों को वेतन मिलता है। ऐसे में उसे तीन लाख रुपये के साथ हर माह करीब सात हजार रुपये खर्च के लिए अलग से भरण-पोषण के रूप में मिलना चाहिए ताकि उसकी पढ़ाई पूरी हो सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...