Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपकी सराहना होगी। दांपत्य जीवन में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ ही सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान भी आज आपको अपनी वाणी की मधुरता के कारण मान सम्मान मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण थोड़ी निराशा होगी, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे

वृष राशि : आज आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा, क्योंकि वह आज आपको कोई ऐसी सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा और उनकी बातों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आज आपने किसी संपत्ति का सौदा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए कुछ समय के लिए रूक जाए। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कैरियर में आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जो आपको चरम पर पहुंचाएगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को भी आज कुछ और बेहतर ऑफर हाथ लग सकते हैं, जिसके कारण पुराने को छोड़कर दूसरे की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन आज आपके कुछ एैसे खर्च भी होंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी परेशानी में आ सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान के शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा, जिसके कारण सायंकाल के समय में थकान का अनुभव होगा व अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको अपनी बहन के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें दान पुण्य कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे या उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आज आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आज यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए आज धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतें। किसी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

कन्या राशि : आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने उसमें लापरवाही बरती, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है, इसलिए यदि आज आपको पेट से संबंधित कोई समस्या है, तो परामर्श अवश्य लें और लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, इसलिए आज आप अपने खाने-पीने से परहेज रखें। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल लेकर आएगा, इसलिए आज आपको उसमें सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो यह विवाद कानूनी भी हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी से भी काम मिल सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों की कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण उनको धन लाभ भी अधिक होगा व उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कोई कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको अपने कारोबारी सदस्य से ही विश्वासघात मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपका कहीं रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में भी कामयाब रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही व्यापार की धन की लेनदेन की समस्या को सुलझाना होगा। यदि परिवार में कोई विवाह योग्य सदस्य है, तो आज उनके लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके कारोबार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण परेशानी भरा रहेगा।  यदि विद्यार्थी हैं, जो किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसमें कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आपने आज किसी डील को फाइनल करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह आगे के लिए टल सकती हैं, लेकिन भविष्य में आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएगी। सरकारी क्षेत्रों का भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

मकर राशि : आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए उत्तम में रहने वाला है, क्योंकि जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं या किसी नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनका यह सपना पूरा होगा, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी को उधर दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप अपने घर की साफ सफाई पर भी ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने धन को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से होगी, जिससे आपके गिले-शिकवे भी दूर होंगे और आपका दिन बेहतर होगा, लेकिन आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आज आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित निर्णय हो, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा करें, नहीं तो आपको अपने परिवार के सदस्यों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।आज आपको आपकी वाणी सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी मधुर वाणी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्तता बनी रहेंगी। आज यदि आपके माताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधित कष्ट चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण संतान को आज कोई उपहार गिफ्ट दे सकते हैं। यदि आप किसी व्यापार को शुरू करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...