टेलीविज़न दुनिया की नागिन कहें या पार्वती/सती, हम बात कर रहें हैं एक्ट्रेस मौनी राॅय की जो इन दिनों अपने शादी की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। खबरें हैं कि मौनी अगले साल जनवरी में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लेंगी। वहीं कुछ दिन पहले ही मौनी ने अपनी गर्लगैंग संग गोवा में बैचलर पार्टी एंजाॅय की, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं। इसी बीच मौनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं।
मौनी की ये तस्वीरें सत्यनारायण की पूजा के दौरान की हैं जो उन्होंने शादी से पहले अपने घर में करवाई। लुक की बात करें तो मौनी सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है।
गले में नेकलेस, कानों में झुमके, मांग टीका सजाए मौनी एकदम चांद का टुकड़ा लग रही हैं। इस दौरान मौनी ने बालों का बन बनाकर उसपर गजरा लगाया था। गले में मौनी ने फूलों का हार पहन रखा था।
इन तस्वीरों को शेयर कर मौनी ने लिखा-‘आज – तिरुवथिरा… नक्षत्र है या भगवान शिव का तारा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन, देवी पार्वती अपनी लंबी तपस्या के बाद अंततः भगवान शिव से मिलीं और उन्होंने उन्हें सहधर्म चारिणी (समान साथी) के रूप अपना बना लिया।’ इसके आगे मौनी रॉय ने बताया की ये उनकी सत्यनारायण पूजा के बाद की तस्वीरें हैं।
आपको बता दें मौनी रॉय कई सालों से दुबई बेस बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं और 27 जनवरी में दोनों शादी करने जा रहे हैं। कपल दुबई या इटली में शादी कर सकता है। इसके बाद बिहार में रिस्पेशन होगा। काम की बात करें तो मौनी जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स हैं।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...