Google Analytics Meta Pixel गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन के लिए होगा उपयोग,गौठान मैप मोबाइल एप हुआ लॉन्च - Ekhabri.com

गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन के लिए होगा उपयोग,गौठान मैप मोबाइल एप हुआ लॉन्च


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमें गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं सेवाओं आदि का विवरण होगा। जियो-टैगिंग के माध्यम से गौठानों की डिजिटल मैपिंग की जाएगी। जिससे गौठानों के संसाधनों का सतत लेखा जोखा उपलब्ध होगा. प्रत्येक गोठान में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित मल्टी एक्टिविटी का डेटाबेस तैयार होगा। इस फ्रेमवर्क से गौठानों के मुख्य सूचकांकों की सटीक निगरानी हो सकेगी। इससे गौठानों में उत्पादित सामग्री की उपलब्धता एवं विपणन और लाभार्थियों का लेखा जोखा उपलब्ध होगा।

एप में राज्य शासन के लिए गौठान से जुड़ी गोठान समितियों और स्व-सहायता समूहों दोनों के लिये मजबूत डिजिटल मूल्यांकन तंत्र और सटीकता सुनिश्चित करने वाले गौठान केंद्रित डाटाबेस उपलब्ध होगा। इस डाटाबेस के आधार पर गौठानों में भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। गौठान में आय सृजन गतिविधियों की प्रवृत्ति और प्रदर्शन की निगरानी के माध्यम से आजीविका के नवीन स्रोतों की पहचान होगी, इससे हितधार कों की आय वृद्धि होगी और सूक्षम उद्द्योग की योजना बनाने तथा संवर्धन की संभावना बढ़ेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. एस. भारती दासन ने चिप्स को इस एप निर्माण के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री भक्त चरणदास, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और चिप्स के संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *