एक तरफ भारत और चीन गलवान घाटी, हॉट स्प्रिंग और पेगोंग सो झील के पास तनाव कम करने के लिए बातचीत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़ चीन की सेना एक और रणनीतिक इलाके में भारत में घुस गई है। ख़बरों के अनुसार चीन की सेना ने अब देपसांग इलाक़े में घुसपैठ की है। चीन की इस हरकत को पश्चिम की तरफ रणनीतिक इलाके में अपना नियंत्रण बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
भारत की बहुत ही अहम हवाई पट्टी दौलत बेग ओल्डी से क़रीब 30 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में चीन ने बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की है। इस इलाके को Y जंक्शन कहा जाता है। सूत्रों के अनुसार चीन ने इस इलाक़े में सैनिकों के साथ साथ बड़े ट्रक और वाहन और ख़ास तरह के हथियार पहुंचा दिए हैं। बता दें कि 2013 में भी चीन ने इस इलाक़े में अपने तंबू गाड़े थे। उस समय भी चीन और भारत के सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था। बाद में राजनयिक वार्ता और प्रयासों के बाद यथास्थिति बना दी गई थी।
बॉटल नेक भारत की तरफ करीब 18 किलोमीटर का इलाका है, लेकिन चीन इससे भी 5 किलोमीटर अंदर तक अपना दावा करता है। यह स्थान बुरत्से शहर (लद्दाख) से क़रीब 7 किलोमीटर उतरपूर्व में है। यहां पर भारतीय सेना की चौकी है। हालांकि सेना ने अभी तक चीन की इस हरकत पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन सेना की तरफ से इस ख़बर का खंडन भी नहीं हुआ है।
इस मामले के जानकारी और बातचीत से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर चीन पैट्रोलिंग प्वाइंट 10 से पैट्रोलिंग प्वाइंट 13 तक इस बॉटलनेक एरिया के माध्यम से संपर्क बनाने में कामयाब रहता है तो इससे वास्तविक नियंत्रण रेखा को भारतीय चौकी से भी आगे पश्चिम की तरफ बढ़ाने में चीन को कामयाबी मिल जाएगी। इससे भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई इलाक़ों में निगरानी नहीं रख पाएगा। इसका सबसे बड़ा ख़तरा यह होगा कि चीन की सेना भारत की रणनीतिक नज़र से अहम दौलत बेग हवाई पट्टी के बहुत क़रीब होगी।
2013 में भारत और चीन के बीच तनाव ख़त्म होने के बाद भारत ने इस इलाके में एक नया निगरानी का इलाक़ा तैयार किया था। यहां पर स्थाई तौर पर भारतीय सैनिक तैनात किए गए थे जिससे चीन भारत के इलाके में ना घुस सके, लेकिन 2015 इस व्यवस्था के बावजूद चीन के सैनिक क़रीब 1.5 किलोमीटर भारत की सीमा में घुस गए थे। 2019 में इस इलाके में चीन ने कम से कम 157 बार वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...