ये दुनिया चमत्कारों से भरी हुई है आए दिन इसके कई उदाहरण भी हमें मिलते रहते हैं। अब इसे चमत्कार ही तो कहेंगे की एक कार ऑटो पायलट मोड पर चल रही है और उसमें बच्चे का जन्म भी हो गया। हाल ही में टाइम पर्सन ऑफ द ईयर बने टेस्ला ऑटोमोबाइल कम्पनी के मालिक एलन मस्क की कार किसी जादू से कम नहीं। एक मां ने टेस्ला कार के अंदर अपनी बच्ची को जन्म दिया। हैरान करने वाली यह बात रही कि इस दौरान कार ऑटोपायलट मोड में चल रही थी।
दरअसल, अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक बच्ची का जन्म सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बच्ची को उसकी मां ने टेस्ला कार के अंदर जन्म दिया है, वो भी तब, जब कार ऑटोपायलट मोड पर चल रही थी। बच्ची का जन्म इस इलेक्ट्रिक कार की फ्रंट सीट पर हुआ। कपल कार में बैठकर डिलीवरी के लिए ही जा रहा था। रास्ते में ट्रैफिक था तो उन्हें अस्पताल पहुंचने में दिक्कतें हो रही थी। साथ में कार में कपल का 3 साल का बच्चा भी था।
जब कपल को हॉस्पिटल पहुंचने में देरी हो रही थी। तब ट्रैफिक में फंसने के बाद पति ने कार को ऑटोपायलट पर रखा और पिछली सीट पर बैठे अपने बच्चे पर नजर रखी और अगली सीट पर बच्चे को जन्म दे रही अपनी पत्नी की देखभाल भी की। उन्हें उस जगह से अस्पताल तक पहुंचने में 20 मिनट लगे और वहां पहुंचकर बच्चे की गर्भनाल को काटा गया। अस्पताल स्टाफ के लिए भी ये अनोखा मामला था। नर्सेज ने बच्ची को ‘द टेस्ला’ बेबी का नाम दे दिया है। वाकयी टेक्नोलॉजी की मदद से आज एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...