राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल (निशाद) ने बर्ड फ्लू यानी एवियन एंफ्लुएंजा (एच 9-एन 2) वायरस पर प्रभावी पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है। तीन साल के शोध के बाद तैयार इस वैक्सीन के तीन डोज बचाव के लिए मुर्गे-मुर्गियों को लगाए जाएंगे। एक डोज का असर लगभग छह महीने तक रहेगा। निशाद के वैज्ञानिकों ने बताया कि मृत वायरस से यह वैक्सीन तैयार की गई है। ऐसे में वैक्सीन लगने के बाद उस मुर्गी के अंडे खाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
भारतीय कृृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डा. बीएन त्रिपाठी ने यह वैक्सीन लांच की। अब व्यावसायिक उत्पादन के लिए यह तकनीक किसी वैक्सीन निर्माता को सौंपी जाएगी। वैक्सीन बनाने में डा. सी. तोष, डा. मनोज कुमार, डा. एस नागराजन, डा. एचवी मुरगूकर और डा. संदीप भाटिया शामिल थे। निशाद के महानिदेशक डा. वीपी सिंह ने बताया कि एच9-एन2 दूसरे बर्ड फ्लू वायरस के मुकाबले कम व्याधिकारक है। इससे प्रभावित मुर्गियों की मौत नहीं होती, लेकिन वह अंडा कम देने लगती हैंं। इस वैक्सीन के लगने के बाद मुर्गिंयां बीमार नहीं होंगी, जिससे उत्पादकता पर असर नहीं पड़ेगा।
लंपी वायरस की वैक्सीन भी संभावित
डा. बीएन त्रिपाठी ने बताया देश के 23 राज्यों में पशुओं में फैली लंपी स्किन डिसीज (एलएसडी) की वैक्सीन भी अगले हफ्ते लांच हो सकती है। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार और नेशनल वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनवीआरआइ) बरेली ने मिलकर इस वैक्सीन को जीवित वायरस से एक वर्ष में तैयार किया है। अभी वैक्सीन का मैदानी परीक्षण चल रहा है। इस बीमारी से प्रभावित मवेशियों में करीब 10 प्रतिशत की मौत हो जाती है।
मंकीपाक्स की भी हो सकेगी जांच, बीएसएल-4 लैब बनाने की तैयारी
निशाद के निदेशक डा. वीपी सिंह ने बताया कि लैब अभी बायोलाजिकल सेफ्टी लेवल (बीएसएल)-3 प्लस स्तर की है, इसे बीएसएल- 4 स्तर की बनाने का प्रस्ताव है। इस पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि उन्यन होने के बाद यहां पर निपाह, क्रीमियन कांगो हीमोरेजिक फीवर (सीसीएचएफ)और बहुत ज्यादा संक्रामक व खतरनाक अन्य वायरस की जांच भी हो सकेगी। डा. सिंह ने बताया कि अभी मंकीपाक्स के मामले बंदरों में देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन मामले आते हैं तो यह जांच भी हो सकेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...