रायपुर। तिरंगा वंदन मंच द्वारा देश की आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता का महोत्सव नाम से एक भव्य और शानदार देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम शनिवार 13 अगस्त को मैक कॉलेज, समता कॉलोनी के आॉडिटोरियम में किया जा रहा है जिसमें शामिल होने शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू रायपुर पधारेंगे । मंच के संयोजक मुकेश शाह ने बताया कि कार्यक्रम शाम छह बजे से होगा । इस अवसर पर देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, संगीत, नृत्य, कविता आदि के साथ साथ शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा । विभिन्न संस्थाओं द्वारा शहीद भगत सिंह के भतीजे का अभिनंदन भी किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब शहीद भगत सिंह के भतीजे किसी देशभक्ति के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पधार रहे हैं । उनके हाथों शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा । साथ ही विभिन्न युद्ध लड़ चुके, रायपुर में निवासरत व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कर्नल जे एस एस कक्कड़ तथा ब्रिगेडियर प्रदीप यदु को भी सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में सांसद सुनील सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज़ ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे आदि शामिल होंगे । यह कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क है तथा किसी भी वर्ग के लोग कार्यक्रम में आ सकते हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने विभिन्न व्यवस्था समितियां बनाई गई हैं जिसमें अलग अलग समितियों में विजय भट्टाचार्य, संजय नायक, राजीव जैन, अनिल केवलानी, सुरिंदर सिंह, अजय शर्मा, अनिकेत वोहरा, राजेश शर्मा, हितेश दीवान, जितेन्द्र सिंह, आकाश मनहरे, शिशिर जैन, निपेश प्रजापति, प्रकाश दीवान, शुभा मनहरे, सोनल शर्मा,रचना सिंह, कविता गोस्वामी, सुमन दीवान, अंजू गोस्वामी, रानू धनगर, सुधा अवस्थी,मधु साहू वंशिका गोस्वामी, राहुल केवलानी, पार्थ केवलानी आदि शामिल किए गए हैं ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...