Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनको कोई संतान संबंधी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग भी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनके हाथ सफलता लगेगी, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे। आज यदि किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो उसमें भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ऐसा बिल्कुल ना करें।

वृष राशि : आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व बाहर के खाने पीने पर भी नियंत्रण रखना होगा। यदि पेट संबंधी कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। जीवनसाथी से कोई वाद विवाद होने के कारण आज आपको थोड़ा तनाव भी हो सकता है, लेकिन आप अपने माता पिता से अपने मन की बातें साझा करके आज अपने मन का बोझ भी हल्का करने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर ससुराल पक्ष से कोई अतिथि आगमन का सकता है।

मिथुन राशि : आज आप अपने पारिवारिक कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ भी मिल सकता है। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से सावधान व सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क राशि : आज के दिन आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसके कारण व्यवसाय में भी आज आपके सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक डील को फाइनल करने को मिलती रहेंगी। राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा और उनको कुछ बेहतर अवसर भी हाथ लगेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज यदि आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्या को लेकर थोड़ा परेशान है, तो आज वह भी किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरी होती दिख रही है। आज आपको भूमि व वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आज आप जिसे कार्य को करेंगे, तो सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके भौतिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपको यह भी ध्यान देना होगा कि आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही अपने खर्चों को बढ़ाना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आप अपनी बुद्धि व कौशल से व्यापार में जिस भी निर्णय को लेंगे, वह आपके लिए फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही बोलना बेहतर रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आपके किसी पुराने मित्र के मिलने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी, क्योंकि उनसे मिलने का प्रयास आप लंबे समय से कर रहे थे। आज यदि  आप किसी से धन उधार ले, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ले। आज आपकी माताजी से आपको डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि : यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी बैंक संस्था अथवा व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें बहुत ही सोच समझकर धन का निवेश करना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण वह अपनी आगे की पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

मकर राशि : आज यदि आप किसी नए कार्य को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आप उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। परिवार के में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी व्यापार के विरोधी के कारण कठिनाई हो सकती है, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थोड़ा तनाव मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन व्यवस्था का भी सहयोग मिलता दिख रहा है व आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह  चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी, जिसके कारण पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपके पिताजी से यदि आज आपका कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

मीन राशि : आज के दिन आप अपनी घर की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आज आपको किसी आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे खड़े रहेंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उसमें आपकी वाहन की खराबी के कारण अक्समात धन खर्च बढ़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...