ताइपे। (एपी) एशिया का अधिकांश भाग कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन को दूर रखने में कामयाब रहा है जबकि दुनिया के अन्य हिस्सों में इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन वह क्षेत्र जहां दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी है, वहां इसके मामलों में वृद्धि अपरिहार्य तौर पर देखने को मिल सकती है।
विदेशों से आने वालों के लिए पृथक-वास के सख्त नियम और बड़े पैमाने पर मास्क लगाने को अनिवार्य करने जैसे नियमों ने कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप के प्रसार को धीमा रखने में मदद की है। जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड ने हाल के हफ्तों में प्रवेश और पृथक-वास प्रतिबंधों को फिर से प्रभावी बना दिया जबकि बीत दिनों ही इनमें राहत दी गई थी।
लेकिन मामले बढ़ रहे हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ महीने अहम रहने वाले हैं। जापान सरकार के एक शीर्ष चिकित्सा सलाहकार ने डॉ शीगेरु ओमी ने कहा, “एक बार जब गति बढ़ जाएगी, तो मामले बहुत तेजी से बढ़ने लगेंगे।”
इस साल की शुरुआत में विनाशकारी कोविड-19 के प्रकोप के बाद सामान्य हो रहा भारत, लगभग 1.4 अरब लोगों के देश में 700 से अधिक मामलों के साथ, ओमीक्रोन एक बार फिर से भय पैदा कर रहा है।
ऑस्ट्रेलिया पहले से ही कोविड-19 के कई मामलों से निपट रहा है जहां एक राज्य के नेता ने बुधवार को कहा कि “ओमीक्रोन बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।”
इसके अलावा, थाईलैंड में 700 मामले हो गए हैं, दक्षिण कोरिया में 500 से अधिक और जापान में 300 से अधिक मामले हैं। चीन, जिसने दुनिया के कुछ सबसे सख्त वायरस नियंत्रण लागू किए हुए हैं, वहां भी कम से कम आठ मामलों की जानकारी है।
फिलीपीन में केवल चार मामले सामने आए हैं, जहां लोग क्रिसमस से पहले शॉपिंग मॉल और एशिया के सबसे बड़े रोमन कैथोलिक राष्ट्र में सामूहिक प्रार्थना के लिए आए। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ अस्पतालों ने कोविड-19 वार्डों को खत्म करना भी शुरू कर दिया है लेकिन यह समय से पहले उठाया गया कदम साबित हो सकता है।
जापान को नए स्वरूप के प्रसार को रोकने में मदद मिली, जिसमें प्रवेश प्रतिबंधों को फिर से लागू करना, सभी आगमनों के लिए अनिवार्य कोविड-19 जांच और एक उड़ान में किसी भी यात्री के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए जाने पर सभी यात्रियों को अलग-थलग करने जैसे कदम शामिल हैं।
लेकिन पिछले हफ्ते जब पड़ोसी शहरों ओसाका और क्योटो में पहले स्थानीय रूप से प्रसारित मामलों की पुष्टि हुई तो यह रोकथाम कमजोर पड़ गई।
ताइवान, जहां प्रमुख शहरों में मास्क पहनना अनिवार्य है, ने मॉडर्ना टीके की अतिरिक्त खुराकें देनी आरंभ कर दी है।
प्रारंभिक शोध से पता चला है कि फाइजर, एस्ट्राजेनेका और मॉडर्ना टीकों की अतिरिक्त खुराकें ओमीक्रोन के खिलाफ सुरक्षा कम होने के बावजूद प्रभावी रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...