Google Analytics Meta Pixel कोरोनाकाल में अन्य कारणों से अस्पताल जाना हो तो कैसे बरतें सावधानी? जानें क्या कहता है WHO - Ekhabri.com

कोरोनाकाल में अन्य कारणों से अस्पताल जाना हो तो कैसे बरतें सावधानी? जानें क्या कहता है WHO

पूनम ऋतु सेन। अब एक बार फिर से कोविड ने हमारी जिंदगी में दस्तक दे दी है और कुछ महीनों की राहत के बाद अब एक बार फिर भारत में तीसरी लहर शुरू हो गई है। दिसंबर अंत से लेकर जनवरी के पहले हफ्ते तक में ही केस 5,000 से 50,000 पार कर गए हैं और सिर्फ एक हफ्ते में ही दोबारा कोरोना लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं।

एक तरह से देखा जाए तो कोरोना जैसी बीमारी के साथ रहना काफी मुश्किल है और जहां हम आए दिन घरों में रहते हैं वहीं दूसरी ओर कोरोना ना होने के बाद भी कई समस्याओं के चलते हमें अस्पताल जाना पड़ जाता है। ऐसे में क्या किया जाए?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल जैसी विश्व स्तरीय हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन्स ने लोगों को सलाह दी है, आइये जानते हैं कि ऐसे समय पर आपको क्या करना चाहिए-

  1. अपॉइंटमेंट लेकर जाने की कोशिश करें-

कोरोना के कारण अस्पतालों में भीड़ भी है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में आपको हमेशा अपॉइंटमेंट लेकर ही हॉस्पिटल जाना चाहिए। ये बहुत जरूरी है कि आप घंटों लाइन में खड़े होने से बचें।

  1. अपने साथ जरूर ले जाएं ये चीज़ें-

डबल मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, वेट वाइप्स आदि अपने साथ रखें। आप फेस शील्ड भी ले जा सकते हैं, लेकिन मास्क के बिना फेस शील्ड भी ज्यादा काम नहीं करेगी, आपको फेस शील्ड जरूर इस्तेमाल करनी है।

  1. ज्यादा भीड़ ना बढ़ाएं-

अगर आप अकेले डॉक्टर के पास नहीं जा सकते हैं तो एक ही इंसान को लेकर जाएं। ज्यादा लोगों को अपने साथ ले जाने की जरूरत नहीं है। ये सिर्फ अस्पताल में भीड़ ही बढ़ाएगा और प्रेग्नेंट महिला या बच्चों को तो बिल्कुल भी ना लेकर जाएं। उन्हें खतरा ज्यादा बढ़ सकता है और ये सही नहीं है।

  1. इधर-उधर टिक कर खड़े होने की आदत छोड़ें-
Read Also  दर्द होने पर अस्पताल पहुंचे व्यक्ति के पेट से निकला सेक्स टॉय

आपके लिए ये जरूरी होगा कि आप अस्पताल के किसी भी सरफेस पर ऐसे ही हाथ ना लगाएं। आपको इधर-उधर टिक कर खड़े होने की आदत है या फिर आपको बार-बार टेबल आदि पर हाथ रखने की आदत है तो इससे बचें। अस्पताल का सरफेस काफी ज्यादा गंदा होता है और कोविड ना भी हुआ तो भी बहुत सारे कीटाणु मौजूद होते हैं। ये कई अलग तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

  1. अपने लक्षण और हेल्थ रिपोर्ट ना छुपाएं-

कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने लक्षण छुपाने लगते हैं और सर्दी-खांसी को भी आम ही समझते हैं। अगर आपको ज़रा भी लक्षण दिख रहे हैं तो हमेशा अपने लक्षणों के बारे में बताएं और अपनी मेडिकल हिस्ट्री से जुड़े पेपर्स लेकर जाएं। अपने लक्षणों के बारे में पूरी तरह से बताना बहुत जरूरी है।

ये बात ध्यान रखें कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना बहुत जरूरी है और ये आपको और आपके आस-पास के लोगों को कोरोना से बचा सकता है। अगर आपके घर में ही कोई बीमार है तो उसे आइसोलेशन पर जरूर रखें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *